एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: 'ऑपरेशन लोटस पर ध्यान क्यों नहीं दिया?' राजस्थान में ED की छापेमारी पर भड़के टीएस सिंह देव

Chhattisgarh: टीएस सिंह देव ने कहा कि ये ऑपरेशन लोटस कहां से होता है. बड़ी-बड़ी राशियों की बात हम लोग सोचते हैं, तो ये ऑपरेशन लोटस और ये कमल कहां से खिलता है. उस पर ईडी ने ध्यान क्यों नहीं दिया.

TS Singh Dev On ED Raid In Rajasthan: चुनावी मौसम में राजस्थान (Rajasthan) में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की छापेमारी के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया. दरअसल, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के जयपुर और सीकर वाले आवासों पर ईडी ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को छापेमारी की. साथ ही साथ ईडी की ओर से सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पूछताछ के लिए तलब किया.

अब ईडी  की कार्रवाई को लेकर नेताओं की प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. इसी क्रम में अब  प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई को लेकर अब छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh Dev) ने कहा, "इडी का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए. इडी को निष्पक्ष होना चाहिए. ऐसा नहीं दिखना चाहिए कि जो एक राजनैतिक पक्ष के लोग या कारोबारी हैं, जो किसी से जुड़े हुए हैं केवल उन पर ही कार्रवाई हो रही है, ऐसा नहीं होना चाहिए.

गलती है, तो ये तो हो ही नहीं सकता कि गलतियां केवल एक राजनैतिक पक्ष या विपक्ष के लोग ही करते हों और सत्ता पक्ष के लोग न करते हों. भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़ी हुईं जो पार्टियां हैं, इनके यहां कहीं  कोई कमी नहीं है."

टीएस सिंह देव ने ईडी को घेरा
टीएस सिंह देव ने कहा कि ये ऑपरेशन लोटस कहां से होता है. बड़ी-बड़ी राशियों की बात हम लोग सोचते हैं, तो ये ऑपरेशन लोटस और ये कमल कहां से खिलता है. उस पर ईडी ने ध्यान क्यों नहीं दिया. छत्तीसगढ़ में ही नागरिक आपूर्ति निगम में (नान) घोटला हुआ. नगद राशि मिली. इनकम टैक्स ने मामले में जांच की. उसके बाद एफआईआर दर्ज हुई. इस पर ईडी  ने कार्रवाई क्यों नहीं की. यही नहीं प्रदेश में अनेकों ऐसे मामले हुए जहां ईडी  को कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन उसने नहीं उठाए. जोकि आपत्तिजनक है.

बता दें  ईडी ने राजस्थान में कथित परीक्षा पत्र लीक मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर और सीकर स्थित परिसरों पर छापेमारी की .वहीं सीएम  गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को एंजेसी ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में पूछताछ करने के लिए तलब किया है. ये भी बता दें कि वैभव गहलोत को शुक्रवार (27 अक्टूबर) तक ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन अब वैभव गहलोत को ईडी ने 30 अक्टूबर को दिल्ली स्थित कार्यालय बुलाया है.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में 102 साल की बुधियारिन बाई ने घर से किया मतदान, जानिए पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget