एक्सप्लोरर

Train Cancellation: 24 अप्रैल को कोरबा में नहीं मिलेगी 11 घंटे कोई ट्रेन, यात्रा शुरू करने से पहले जान लें अपडेट

Chhattisgarh News: 24 अप्रैल को कोरबा में रेल से सफर करने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली है. है. रेल प्रबंधन का कहना है कि विद्युतीकरण का काम ब्लाक लेकर किया जाएगा.

Korba Rail News: ग्रीष्मकालीन अवकाश में रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. एक बार फिर रेलवे ने 24 अप्रैल को 2 मेमू पैसेंजर समेत 8 ट्रेन रद्द कर यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है. रेलवे प्रशासन के फैसले से 11 घंटे तक कोरबा में कोई ट्रेन नहीं मिलेगी. बिलासपुर और चांपा के बीच चौथी लाइन को जोड़ने का कार्य चल रहा है. रेल प्रबंधन का कहना है कि विद्युतीकरण का काम ब्लाक लेकर किया जाएगा. इसलिए 24 अप्रैल को ट्रेनों का परिचालन नहीं हो सकेगा. 

24 अप्रैल को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • बिलासपुर और कोरबा से चलने वाली 08732/08731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 
  • बिलासपुर और गेवरा रोड से चलने वाली 08734/08733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 

रेल प्रबंधन का कहना है कि 24 अप्रैल को बिलासपुर से कोरबा आने वाले यात्रियों के लिए लगभग 11 घंटे कोई ट्रेन नहीं मिलेगी. बिलासपुर से सुबह 9:20 बजे कोरबा आने वाली लिंक एक्सप्रेस के बाद रात 8 बजे कोरबा आने वाली हसदेव एक्सप्रेस के बीच कोई ट्रेन नहीं है. 24 अप्रैल को बिलासपुर से सुबह 9:35 बजे कोरबा के लिए रवाना होने वाली मेमू पैसेंजर भी रद्द है. 24 अप्रैल को बिलासपुर से शाम तक लौटने वाले यात्री के पास मात्र हसदेव एक्सप्रेस का विकल्प है. अप्रैल में शादी के मुहूर्त काफी कम है. एक ही मुहूर्त में कई शादियां होंगी.

ट्रेनों में नो बर्थ की बनी स्थिति

ट्रेनों में नो बर्थ की स्थिति बनी हुई है. 24 अप्रैल को ट्रेन रद्द रहने पर कोरबा आने और जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी. कोरबा आने वाली लगभग हर ट्रेन लेट से पहुंचती है. उरगा में आउटर पर ट्रेनों को काफी देर तक खड़ी कर दिया जाता है. ट्रेनों के खड़ी रहने से यात्री परेशान होते रहते हैं. कोरबा पहुंचते पहुंचते एक से डेढ़ घंटे विलंब हो जाता है. इतवारी कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस बुधवार को निर्धारित समय से 5 घंटे विलंब से पहुंची थी. इसी तरह हसदेव और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के विलंब से पहुंचने से यात्री हलाकान हैं. कोरबा से बिलासपुर और चांपा पहुंचकर कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी. 

Chhattisgarh: नक्सलगढ़ में लोकतंत्र की जीत, सभी मतदान दल सुरक्षित वापस लौटे, अधिकारियों ने ऐसे किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget