एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में दो ननों समेत 3 गिरफ्तार, केरल CM ने की ये मांग

Chhattisgarh Nun Arrest: छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्टेशन पर मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में दो ननों समेत 3 लोग गिरफ्तार किए गए. आरोपियों पर लड़कियों को नौकरी का झांसा देने का आरोप है.

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर तीन लड़कियों को कथित तौर पर नौकरी के बहाने उत्तर प्रदेश ले जाने के मामला सामने आया है. इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस ने दो ननों और एक अन्य महिला को गिरफ्तार भी किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सुकमान मंडावी, नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस शामिल हैं. 

यह कार्रवाई शुक्रवार (26 जुलाई) को स्थानीय बजरंग दल पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि इन तीनों ने नारायणपुर की लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कर उन्हें तस्करी के जरिए बाहर भेजने की साजिश रची थी.

क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में 3 को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों को छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम (PITA) के तहत गिरफ्तार किया गया है. लड़कियों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे ननों के साथ नौकरी के नाम पर आगरा जा रही थीं. सुकमान मंडावी ने लड़कियों को दुर्ग स्टेशन पहुंचाया, जहां से वे ननों के साथ उत्तर प्रदेश जाने वाली थीं.

मुख्यमंत्री विजयन ने की PM से हस्तक्षेप की मांग

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार की गईं ननों के साथ न्याय की मांग की है. विजयन ने अपने पत्र में लिखा कि उन्हें भरोसा है कि केंद्र सरकार मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करेगी. केरल मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि ननों की गिरफ्तारी को लेकर राज्य में चिंता है, और केंद्र से अपेक्षित सहयोग मांगा गया है.

मामले में जांच अब भी जारी

इस प्रकरण में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा मानव तस्करी गिरोह तो नहीं है. लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनके परिवारों को सूचित किया गया है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी, और यदि जरूरत पड़ी तो अन्य राज्यों से भी समन्वय किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget