एक्सप्लोरर

Surguja School Time: बच्चों को राहत! सरगुजा में बदला स्कूल टाइम, जानें कितने बजे से शुरू होगी क्लास?

Chhattisgarh: मौसम को देखते हुए स्कूल खुलने के समय में बदलाव किया गया है. बता दें कि नए शिक्षा सत्र के पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही.

Surguja School Time: गर्मी के मौसम में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही शासन के निर्देश पर सरगुजा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा द्वारा स्कूलों के समय में परिवर्तन करते हुए स्कूल संचालक की समय सीमा में बदलाव कर दिया है. 

नए समय के मुताबिक प्रातः साढ़े सात से साढ़े 11 बजे तक क्लास का समय निर्धारित किया गया है.

जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी. यह आदेश शासकीय, अर्धशासकीय व निजी सभी विद्यालयों में लागू होगी. वर्तमान समय में प्राथमिक शालाओं की परीक्षाएं चल रही है, जबकि परीक्षा संपन्न होने वाले कई कक्षाओं के परिणाम भी अभी तक नहीं आए है. जिससे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम है. 

शैक्षणिक सत्र के पहले दिन इक्का-दूक्का बच्चे ही स्कूलों में पहुंचे. जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि स्कूल संचालन के इस नए समय सीमा की अवधि कब तक होगी, इस संबंध में बाद में जानकारी दी जाएगी. जैसे-जैसे स्कूलों में परीक्षा परिणाम जारी होंगे. कक्षाओं में बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी.

बादलों की आवाजाही के बाद भी 36 डिग्री पर पारा

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से सरगुजा में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि होने के बाद भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है. सुबह से ही सूर्य की किरणें शरीर को झुलसा रही है. रात का पारा भी 18.7 डिग्री सेल्सियस पर तप रहा है. मौसम विभाग ने अभी भी कहीं- कहीं हल्की से सामान्य वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना जताई है.

इसे भी पढ़ें: Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, कई घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget