एक्सप्लोरर

Mainpat Mahotsav 2024: मैनपाट महोत्सव के दौरान तहसीलदार से हाथापाई करने वाले BJP नेता पर एक्शन, भेजा गया जेल

Mainpat Mahotsav 2024: मैनपाट महोत्सव के दौरान तहसीलदार से हाथापाई करने वाले बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी पर पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया. ये महोत्सव हर साल किसी न किसी कारणों की वजह से बदनाम हो जाता है. इस बार भी कुछ ऐसे ही मामले सामने आए, जिससे महोत्सव की गरिमा तार-तार हो गई. मैनपाट महोत्सव के पहले दिन यानी 23 फरवरी को पुलिस ने चेकिंग और पास के नाम पर पत्रकारों को रोक दिया और उनसे बदतमीजी की.

पुलिस ने बीजेपी नेता को भेजा जेल
यहीं नहीं क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो को भी पुलिस ने चेकिंग के लिए बाहर रोक दिया. इसके बाद पुलिस विभाग के एक अफसर ने आकर मोर्चा संभाल लिया और स्थिति को सामान्य किया. इसके बाद बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष द्वारा तहसीलदार से हाथापाई का मामला सामने आया. इस मामले में तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

तहसीलदार ने बीजेपी को मंच पर चढ़ने से रोका था
दरअसल, मैनपाट महोत्सव 2024 के पहले दिन नाम पुकारने के बाद बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी के द्वारा मंच में चढ़ने का प्रयास किया गया. इस दौरान तहसीलदार ने उन्हें जाने से रोक दिया. इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई. इसके बाद दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो और जिला प्रशासन के बीच समझौता करने की बातचीत हुई. इसके बावजूद तहसीलदार ने स्थानीय कमलेश्वरपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद सरगुजा पुलिस टीम ने बीजेपी युवा नेता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. 

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
इस संबंध में एसडीओपी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक ने बताया कि मैनपाट महोत्सव के दौरान तहसीलदार ड्यूटी पर तैनात थे. इसी बीच एक व्यक्ति विक्की सोनी के द्वारा आकार शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए हुड़दंगबाजी की गई. जिसपर कमलेश्वरपुर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया था. आरोपी को गिरफ्तार कर सीतापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: कांगेर वैली नेशनल पार्क में बर्ड सर्वे की शुरुआत, इस बार मिल सकती हैं पक्षियों की ज्यादा प्रजातियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget