एक्सप्लोरर

Surajpur: पेयजल समस्या की प्रशासन नहीं ले रहा सुध, दूषित पानी पीने से कई ग्रामीण बीमार, एक बुजुर्ग की मौत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के ग्राम पंचायत लुल्ह में पेयजल की संकट गहरा गया है. प्रशासन से अपील के बाद भी इस पर कोई काम नहीं हुआ है जिससे लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं.

Surajpur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले के दूरस्थ पहाड़ी वनांचल चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में उल्टी-दस्त के प्रकोप से एक 60 वर्षीया महिला की बीती शाम मौत हो गई. वहीं एक ग्रामीण गंभीर है, और गांव के लगभग तीन दर्जन लोग उल्टी, दस्त, बुखार और दर्द से पीड़ित हैं. बिहारपुर क्षेत्र के लुल्ह ग्राम पंचायत में फुलकुंवर नाम की महिला की अचानक तबीयत खऱाब हो गई और पेट में मरोड़ होने लगा. देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई. इसके साथ ही एक अन्य ग्रामीण गोरेलाल चेरवा भी उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. 

यह भी जानकारी मिली है कि महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं.  स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दोपहर बाद गांव पहुंचे और शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच शुरू कर उपचार किया. शिविर में लगभग 30-40 ग्रामीण उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित मिले हैं. जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने उपचार कर जरूरी दवाईयां दे दी हैं. डॉक्टरों का कहना है कि मौसमी बीमारी के कारण गांव में एक साथ सभी लोगों का स्वास्थ्य खराब हुआ है. 

पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
सूरजपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र का यह एक ऐसा गांव जहां आज भी रहवासियों को पेयजल के लिए जूझना पड़ता है. आज भी यहां के लोग बरसात के मौसम में कुंआ का दूषित जल पीने के लिए मजबूर होते हैं. जिससे उन पर जल जनित संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है. अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि संभवतः दूषित जल पीने के कारण एक साथ ग्राम पंचायत लुल्ह के सभी ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है. 

स्वच्छ पेयजल की जरूरत पर प्रशासन का नहीं ध्यान
दूसरी ओर यहां के ग्रामीण गांव में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन न तो शासन इस ओर कोई ध्यान देता है और न ही जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला खबर लेता है. जिससे यहां स्थिति जस की तस बनी हुई है. ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन गांव में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें-  Raipur Crime: युवक की गर्दन पर चाकू रखकर बहन और मंगेतर से गैंगरेप, राखी बंधवा कर लौट रहे थे घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget