एक्सप्लोरर

Surajpur News: ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिसकर्मी की बाइक ट्रक से टकराई, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत

Chhattisgarh News: सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. जवान अपनी ड्यूटी करने खत्म करके घर लौट रहा था. इस दौरान ट्रक से टकरा कर उसकी मौत हो गई.

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. दरअसल जवान ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से जवान की बाइक टकरा गई. ट्रक के पीछे की ओर बाइक घुस जाने की वजह से जवान के सिर पर गंभीर चोट आई.

दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल बिश्रामपुर थाना और करंजी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रुप से घायल पुलिस जवान के परिजनों को सूचित कर उपचार के लिए अम्बिकापुर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया. जहां उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है.

ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार

दरअसल संजय यादव (37 वर्ष) नाम का आरक्षक जो बिश्रामपुर थानांतर्गत करंजी चौकी में पदस्थ था. जो हर दिन की तरह ड्यूटी करने के पश्चात दतिमा चौक से करीब 10 बजे अपने निवास बिश्रामपुर जा रहा था. इसी दौरान बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग के मध्य स्थित पासंग नाला से पहले एक धान लोड ट्रक खड़ी थी. जिसपर ना तो कोई सांकेतिक रेडियम लगा था ना ही इंडिकेटर जलाया गया था. उसी ट्रक के पीछे की ओर जवान की बाइक टकरा गई. ट्रक के पीछे के हिस्से में लगे लोहे के पार्ट्स में जवान का सिर पड़ा, और गंभीर चोंट लग गई. वहीं घटना के तत्काल बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. 

Bastar News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रभारी ने कांग्रेस सरकार पर लगाया पैसों के बंदरबांट का आरोप, कहा- सिर्फ कांग्रेसियों का हो रहा विकास

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद उस रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने जब जवान को घायल देखा तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद बिश्रामपुर थाना प्रभारी शिवकुमार खूंटे, करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी, स्टाफ सहित घटनास्थल पर पहुंचे. जहां पुलिस जवान खून से लथपथ पड़ा हुआ था. जवान के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी देने के पश्चात उसे अम्बिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में ले जाया गया फिर वहां स्थिति ठीक नहीं होने पर बिलासपुर के महादेव अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड दिया.

पुलिस महकमे में शोक की लहर

सड़क दुर्घटना में आरक्षक की मौत हो जाने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ उठी है. परिजनों में भी मातम पसर गया है. मृत जवान की पुलिस विभाग में अच्छी छवि थी और हाल ही में सरगुजा जिले में आयोजित मैनपाट महोत्सव में कुशलतापूर्वक ड्यूटी निभाई थी. इधर विश्रामपुर पुलिस ने सड़क पर बेतरतीब खड़े ट्रक को जब्त कर लिया है और थाने में रखा है. ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आरटीई से एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे मिल सकता है BPL परिवारों को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget