एक्सप्लोरर

रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ दबोचा, पांच हजार में तय हुआ सौदा, एसीबी टीम ने की कार्रवाई

Surajpur News: सुनील कुमार सिंह ने हल्का पटवारी नंबर-02 रामगोपाल साहू से पैतृक भूमि में फौती चढ़ाकर अपना नाम राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त कराने गया, तो इस एवज में 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई.

Surajpur Anti Corruption Bureau: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पटवारी ने एक ग्रामीण से फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी.

इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के अम्बिकापुर कार्यालय में की गई थी. रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी रामगोपाल साहू, रामानुनगर तहसील के पटवारी हलका नंबर 17 में पदस्थ है व हल्का नंबर 02 का प्रभारी है.  

जानकारी के मुताबिक, तहसील रामानुजनगर के अंतर्गत गोविंदपुर निवासी सुनील कुमार सिंह (39 वर्ष) ने एंटी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर कार्यालय में लिखित आवेदन दिया कि उसकी पैतृक भूमि खसरा नंबर 1912, 2350, 2392 2445, 2465. 2469 कुल रकबा 0.810 हेक्टेयर है. उक्त भूमि उसके पिता स्व. दशरथ व माता स्व. देवचरनी के नाम से दर्ज है. उनका देहांत वर्ष 2022 व 2017 में हो चुका है. 

फौती नामांतरण के लिए मांगे 10 हजार 
सुनील कुमार सिंह ने हल्का पटवारी नंबर-02 रामगोपाल साहू से पैतृक भूमि में फौती चढ़ाकर अपना नाम राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त कराने गया, तो पटवारी ने उसका नाम रिकार्ड में दुरूस्त करने के एवज में 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई. पटवारी ने कहा कि पैसे तो देना ही पड़ेगा. पैसे दोगे तभी तुम्हारा पैतृक भूमि का रिकॉर्ड दुरूस्त होगा. 

पांच हजार में हुआ सौदा, दो हजार दे चुका था  
सुनील कुमार सिंह ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़वाने के लिए एसीबी में शिकायत की, तो एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया. सुनील कुमार सिंह ने पटवारी रामगोपाल साहू से मिलकर रिश्वत रकम के संबंध में बातचीत की.

पटवारी से पांच हजार रुपये में सौदा तय हुआ. सुनील कुमार सिंह ने तत्काल दो हजार रुपये दे दिया एवं तीन हजार रुपये बाद में देने को कहा. दो हजार रुपये लेने के बाद पटवारी रामगोपाल साहू के द्वारा कहा गया कि शेष रकम 3000 रुपये मिलने पर ही वह आगे की कार्रवाई करेगा. 

एसीबी टीम ने बिछाया जाल 
एसीबी की टीम योजना के अनुसार 04 मार्च को सूरजपुर पहुंची. सुनील कुमार सिंह ने पटवारी रामगोपाल साहू को फोन किया. दोपहर करीब ढाई बजे पटवारी ने स्टेट बैंक प्रांगण सूरजपुर में पैसे लेकर आने को कहा. सुनील कुमार सिंह ने एसीबी टीम के बताए अनुसार पटवारी को पैसा दे दिया. पटवारी ने जैसे ही पैसे लेकर पॉकेट में डाला, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. 

अब आरोपी पटवारी रामगोपाल साहू, निवासी रामानुजगंज के विरुद्ध धारा- 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988. (यथा संशोधन 2018) के तहत कार्रवाई की जा रही है. आरोपी पटवारी रामानुजनगर तहसील के हल्का नंबर- 17 तेलईमुडा के साथ हल्का नंबर-02 ग्राम गोविंदपुर का प्रभारी पटवारी है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बस्तर में प्रशासन अलर्ट, संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी लगा रहे गश्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget