एक्सप्लोरर

सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 13 नक्सली विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

Chhattisgarh Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा ले रहे जवानों को लगातार सफलता मिल रही है. सुकमा में जवानों ने 13 नक्सलियों को गिरफ्तार कर विस्फोटक जब्त किए.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को सफलता मिलने का सिलसिला जारी है. सुकमा में एक बार फिर सुरक्षा बलों की टीम नक्सल संगठन पर भारी पड़ी. सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि 13 नक्सलियों को गिरफ्तार कर सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया. नक्सलियों की गिरफ्तारी दो अलग-अलग जगहों से की गई. शुक्रवार को चिंतलनार थाना अंतर्गत मुकरम गांव से छह और सात नक्सली जंगल से गिरफ्तार किये गये.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, छह की गिरफ्तारी सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने की थी. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार छह नक्सलियों में से माधवी भीमा प्रतिबंधित माओवादी संगठन में आरपीसी पंच कमेटी अध्यक्ष है. मडकाम बाजी राव माओवादियों की जगरगुंडा एरिया कमेटी का स्थानीय स्कवायड सदस्य है.

सुकमा में इनामी नक्सली विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि मडकाम बाजी राव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. सुरक्षा बलों की टीम ने नक्सलियों के पास से जिलेटिन की 22 छड़ें, 20 खाली डेटोनेटर, 12 नग स्पाईक होल, 4 नग पेंसिल सेल, 10 डेटोनेटर, टिफिन और बम बरामद किये. सुकमा में नक्सलियों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी से जवानों के हौसले बुलंद हैं. बता दें कि नक्सलियों का किला ध्वस्त करने के लिए जवानों को सरकार की तरफ से खुली छूट मिली हुई है. नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवान ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटे हैं. 

ये भी पढ़ें-

Balod Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने SUV कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget