एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: भीषण गर्मी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, कल से सुबह 7 बजे से खुलेंगे स्कूल

Chhattisgarh Schools Timing: राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया है. अब स्कूली बच्चों की केवल 4 घंटे की ही क्लास लगेगी.

Chhattisgarh Schools Time Table: छत्तीसगढ़ में भूषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है. एक दिन के भीतर 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ गया है. इससे दोपहर में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. इसलिए राज्य सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है. अब स्कूली बच्चों की केवल 4 घंटे की ही क्लास लगेगी. इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय विभाग की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है.

गर्मी के चलते सभी स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव

दरअसल बुधवार को भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल सुबह खोलने की घोषणा की है. 20 अप्रैल से राज्य के सभी शासकीय/अशासकीय स्कूल, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव किया गया है. नए बदलाव के तहत अब जिला स्तर पर सभी जिला शिक्षा अधिकारी जिले के स्कूलों को एक पाली वाले और दो पाली वाले स्कूलों के खुलने का नया टाइमिंग जारी करेंगे. इसके अनुसार ही अब 30 अप्रैल तक राज्य में स्कूलों का संचालन होगा.


Chhattisgarh News: भीषण गर्मी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, कल से सुबह 7 बजे से खुलेंगे स्कूल

अब इस टाइमिंग में खुलेगी स्कूल 

लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक. एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शालाएं/हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह 07 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी. इसके अलावा ऐसी स्कुलें जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल सुबह 07 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी और हाई-हायर सेकेण्डरी क्लास सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक संचालित होगी. आदेश में ये भी बताया गया है कि कार्यालय का समय पहले की ही तरह रहेगा.

छत्तीसगढ़ में पारा 44 डिग्री के पार

बता दें कि मंगलवार को राज्य के अधिकांस जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है. बलौदा बाजार जिले में सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा रायपुर मौसम विभाग के विज्ञानी एच पी चंद्र ने है इस भीषण गर्मी का संभावना जताई है. उन्होंने बताया है कि छत्तीसगढ़ में बस्तर और सरगुजा संभाग में टेंपरेचर कम है. लेकिन बाकी संभगा में टेंपरेचर यानी मध्य छत्तीसगढ़ के हिस्सा में तापमान ज्यादा है. उन्होंने ये भी बताया है कि मई में ही हीट वेव की कंडीशन हो सकती है और इस साल गर्मी ज्यादा रहने की संभावना है.

जल्दी हो सकती गर्मी छुट्टी की घोषणा

गौरतलब है कि हर साल स्कूलों में गर्मी छुट्टी 1 मई से शुरू होती है. लेकिन पिछले साल स्कूल शिक्षा विभाग में गर्मी छुट्टी में 15 दिन की कटौती की गई थी इसके लिए आदेश जारी कर 15 मई से 15 जून तक गर्मी छुट्टी का प्रावधान था.

लेकिन पिछले साल गर्मी तेजी से बढ़ने के कारण समय से पहले ही गर्मी की छुट्टी की घोषणा करनी पड़ी थी. अप्रैल महीने के अंत में ही गर्मी छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी. इस साल मई के पहली तारीख से ही स्कूलों में छुट्टी शुरू की घोषणा हो सकती है.

इसे भी पढ़ें:

Ambikapur News: अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास नहीं पार्किंग की व्यवस्था, बेतरतीब खड़े वाहनों से बढ़ रही यात्रियों की परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget