एक्सप्लोरर

Chhattisgarh news: रायपुर में होगा 'बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो' का इलाज, मिलने पहुंचेंगे सिंगर बादशाह

Chhattisgarh news: बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो को देर शाम बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. यहां जानें सहदेव के स्वास्थ्य में अब तक कितना सुधार हुआ है.

chhattisgarh news:  बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो को देर शाम बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. दरअसल सहदेव की हालत में थोड़ी सुधार के बाद परिजनों ने रायपुर ले जाने की इच्छा जगदलपुर डिमरापाल अस्पताल के डॉक्टरों से जताई थी. जिसके बाद सहदेव को एंबुलेंस से देर शाम रायपुर ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में सहदेव को रखा जाएगा और उसका इलाज किया जाएगा और इसके लिए प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अस्पताल में सारी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा है.

हालांकि सहदेव की हालत में पहले से काफी सुधार आ गया है और सहदेव बकायदा अपने परिजन और उससे मिलने आने वाले लोगों से बातचीत भी कर रहा है. डिमरापाल अस्पताल में इलाज के दौरान सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी भी सहदेव से मिलने पहुंचे थे और उसका हालचाल जाना. बताया जा रहा है कि रात 10 बजे तक सहदेव अपने परिजनों के साथ रायपुर पहुंचेगा और जहां उसे बालाजी अस्पताल ले जाया जाएगा,  इधर डिमरापाल अस्पताल के अधीक्षक टीकू सिन्हा ने सहदेव के सीटी स्कैन रिपोर्ट को भी नॉर्मल बताया है. उन्होंने कहा कि चोट लगने की वजह से सिर में खून के धब्बे जम गये थे लेकिन इलाज के बाद अब सहदेव पहले से काफी स्वस्थ है और बातचीत भी कर रहा है.
 
सहदेव से मिलने रायपुर जाएंगे सिंगर बादशाह

इधर सिंगर बादशाह ने भी ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि वे खुद सहदेव से मिलने रायपुर पहुंचेंगे और उनके साथ उनकी बहन सिंगर अवनी भी मौजूद होंगी. सहदेव के देर रात तक रायपुर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. सहदेव के साथ परिजन भी एंबुलेंस में मौजूद हैं. दरअसल मंगलवार की शाम सहदेव स्कूटी से गिर गया था और उसे सिर पर काफी गंभीर चोट आई थी लेकिन इलाज के बाद और सही समय पर डिमरापाल अस्पताल में इलाज शुरू होने के चलते सहदेव की जान अब खतरे से बाहर है और उसके सेहत में भी काफी सुधार आया है, वहीं सहदेव की सड़क दुर्घटना में घायल होने की जानकारी तेजी से फैलने से देश के तमाम लोगों ने सहदेव के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगी और उसकी हालत सुधरने के बाद उसे रायपुर बेहतर इलाज के लिए रवाना किया गया है.

इसे भी पढ़ें :

Chhattisgarh News: बस्तर में हो सकता है कोरोना विस्फोट, ओमिक्रोन का बढ़ा खतरा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कई घंटों से लगातार हो रही है बेमौसम की बरसात, सीएम बघेल ने दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget