एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रमन सिंह ने CGPSC की परीक्षा में लगाया भाई-भतीजावाद का आरोप, CBI जांच की मांग की

CGPSC Exam Scam: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह का कहना है कि सीजीपीएससी में कांग्रेस नेता और बड़े अधिकारियों के रिश्तेदारों की नियुक्ति पर सवाल उठाया है. इसको लेकर उन्होंने पीएम को चिट्ठी लिखी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में हुए कथित ‘घोटाले’ की जांच सीबीआई (CBI) से कराने की मांग की है. बीजेपी के नेताओं ने शनिवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा लोक सेवा आयोग में प्रतिवर्ष करीब डेढ़ लाख युवा प्रतिभागी शामिल होते हैं. इस परीक्षा में राज्य के प्रमुख पदों पर भर्ती की जाती है, जिसमें अधिकांश मध्यम वर्गीय परिवारों के अभ्यर्थी भाग लेते हैं.''

रमन सिंह ने कहा, '' इस परीक्षा के इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ में पारदर्शिता को समाप्त कर भाई-भतिजावाद को शामिल किया गया है. इससे राज्य के युवाओं में भारी निराशा और आक्रोश है. ‘छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम में शीर्ष 18 नाम, कांग्रेस नेताओं, सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष, बड़े अधिकारियों के बच्चों और रिश्तेदारों के हैं और उच्च पदों पर उनका चयन हुआ है.’’ 

युवाओं में है निराशा- रमन सिंह
रमन सिंह ने पत्र में लिखा है कि युवाओं में निराशा और आक्रोश को देखते हुए पूर्व गृहमंत्री और पार्टी के विधायक ननकीराम कंवर ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जिसे स्वीकार करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है. चयनित कुल 18 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर रोक लगाने को कहा है. उन्होंने कहा कि चूंकि 18 में से पांच की नियुक्ति हो चुकी थी, इसलिए वर्तमान में कुल 13 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर रोक लगी है.

रमन सिंह ने पीएम मोदी से की यह अपील
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है, ''राज्य के युवाओं को राज्य सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है. छत्तीसगढ़ के काबिल युवाओं का भविष्य अंधकार में डूबने से बचाने के लिए आपसे आग्रह है कि सीबीआई द्वारा इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर छत्तीसगढ़ के युवाओं को न्याय दिलवाने में सहायता करें.'' बीजेपी नेताओं ने बताया कि सिंह ने पत्र के साथ इससे संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किया है.

ये भी पढ़ें-  Jagdalpur: बस से भिड़त में SUV के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की मौत, वाहन के पार्ट्स काटकर निकालना पड़ा शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
Maharashtra: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
महाराष्ट्र: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल

वीडियोज

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
Maharashtra: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
महाराष्ट्र: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Upcoming Movies: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी', 'जन नायकन' बनेंगे CM विजय
जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी'
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Embed widget