एक्सप्लोरर

Rajnandgaon News: नवरात्रि में मां बमलेश्वरी में जुटने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM ने मंदिर ट्रस्ट के साथ की बैठक

तीन साल बाद नवरात्र पर्व पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले मेले में इसबार किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होगी. वहीं इस बार रिकॉर्ड भीड़ आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन तैयारी में जुटा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में वैश्विक महामारी कोरोना की लंबी पाबंदियों के बाद इस नवरात्र पर सभी प्रकार की पाबंदी हट गई है. इस बार रिकॉर्ड भीड़ आने की संभावना को लेकर शासन, प्रशासन के साथ मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट भी अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है. इसी तैयारी को लेकर डोंगरगढ़ मंदिर परिसर में कलेक्टर सहित जिले के सभी अधिकारी और विभागों की बैठक आयोजित हुई. इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और ट्रस्टी शामिल हुए.

 कोरोना पाबंदी हटने से होगी भीड़
तीन साल बाद 26 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले मेले में इसबार किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होगी. कोरोना के चलते पिछले नवरात्र पर्व पर पाबंदियों के साथ पर्व मनाया गया था. इसके चलते भीड़ भी कम थी और व्यापार भी प्रभावित हुआ था. इस नवरात्र पर्व पर रिकॉर्ड भीड़ आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन तैयारी में जुटा है.

सीसीटीवी और 1100 पुलिस जवान होंगे तैनात
मां बम्लेश्वरी मंदिर गर्भगृह में ऑटोमैटिक गणना मशीन लगाई गई है. इससे आने वाले दर्शनार्थियों की गणना की जा सकेगी. प्रशासन द्वारा 15 दिन पहले से तैयारी की जा रही है. दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सभी विभाग कार्य में जुटे है. साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सुरक्षा के लिए मेला परिसर में 11 सौ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है. मेला परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है. पदयात्री मार्ग तथा नेशनल हाईवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग जारी रहेगी. महाराष्ट्र से आने वाले दर्शनार्थियों की सेवा के लिए सेवा पंडाल लगाए जायेंगे.

क्या कहा डीएम ने
राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि 2 सालों से कोरोना वायरस की कई पाबंदियां लगी थी. इसकी वजह से माता के दर्शन करने के लिए लोगों की संख्या कम रही थी. लेकिन अब सारी पाबंदी हट गई है इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार नवरात्र में बहुत भीड़ होने वाली है. इसी को लेकर आज पुलिस और मंदिर के ट्रस्टी से प्रशासन ने मीटिंग की है. और मां बमलेश्वरी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा दी जा सके इसको लेकर बात हुई है. साथ ही व्यवस्था को लेकर भी कई कार्य योजना तैयार की गई है. हमारी प्राथमिकता रहेगी कि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो.

ये भी पढ़ें-

Ambikapur News: सरगुजा में बदमाशों के हौसले बुलंद, सिगरेट जलाने से मना किया तो पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट

Chhattisgarh Road Accident: यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस दीवार से टकराई, स्कूली बच्चों सहित 15 यात्री हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget