एक्सप्लोरर

Raipur News: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बोले- देश में जल्द लाया जाएगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

Chhattisgarh News: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग राज्य मंत्री ने कहा कि, जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लाया जायेगा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है और पीएम मोदी की तारीफ की है.

Population Control Law: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लाया जाएगा. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पटेल ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में लक्ष्य बनाकर की जा रही हत्याएं आंतरिक विवादों का परिणाम नहीं हैं बल्कि इसके पीछे पाकिस्तान और उसकी समर्थित ताकतें हैं.

इस सम्मलेन में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री पटेल आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट संस्थान बरौंदा में 'गरीब कल्याण सम्मेलन' में भाग लेने के लिए रायपुर पहुंचे थे. संवाददाता सम्मेलन में जब संवाददाताओं ने पटेल से जनसंख्या नियंत्रण कानून के संबंध में सवाल किया तब उन्होंने कहा, ''इसे जल्द लाया जाएगा, चिंता न करें. जब इस तरह के मजबूत और बड़े फैसले लिए गए हैं तो बाकी को भी (पूरा) किया जाएगा.''

Bastar में प्रदेश का पहला सर्व सुविधा युक्त खेल परिसर बनकर तैयार, इंटरनेशनल गेम्स का हो सकेगा आयोजन

अनुच्छेद 370 को लेकर कही ये बात

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा लोगों को लक्ष्य बनाकर हत्या किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद की स्थिति की बात करते हैं तो अनुच्छेद 370 हटने से पहले का जो समय था उससे वर्तमान की तुलना कर लें. जब भी कोई लक्षित हत्या होती है उसके पीछे बहुत सारी वजह होती है, उसके पीछे पाकिस्तान और पाकिस्तान समर्थित ताकतें है. लेकिन यह भी सच है कि आप 24 घंटे इंतजार कीजिए और पता चल जाएगा कि मारने वाला कहां रहेगा.''

कांग्रेस पर साधा निशाना

पटेल ने कहा, 'मैं कहूंगा कि यह आतंकवादियों की ओर से आखिरी प्रयास है. भारत सरकार हमारी सेना, अर्धसैनिक बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है. आतंकवादियों को उखाड़ फेंका जाएगा.' केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान राज्य में सत्ताधारी दल कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि यहां कुछ केंद्रीय योजनाओं का लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है.

पटेल ने कहा, ''छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन का 23 फीसदी कार्य हुआ है, जबकि देश में औसतन 50 फीसदी कार्य हो चुका है. मैं मानता हूं यहां पर जल स्रोत की समस्या नहीं है, यहां पर प्रबंधन की समस्या है. प्रशासनिक अमला ने जो गलतियां की है उसका परिणाम है. इसी तरह राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को भी पूरा नहीं किया गया है.''

पीएम मोदी की तारीफ की

इससे पहले 'गरीब कल्याण सम्मेलन' में पटेल ने कहा कि मोदी सरकार का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और गरीब कल्‍याण है. उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में आत्मनिर्भरता की राह पर चलते हुए आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है. उन्होंने कहा कि सरकार समावेशी विकास के मॉडल के साथ आगे बढ़ रही है. जिसका उद्देश्य देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है.

ये भी पढ़ें: Job Alert: रायपुर में 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 10 से 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget