एक्सप्लोरर

मुंबई में होर्डिंग हादसे के बाद रायपुर नगर निगम अलर्ट, विज्ञापन एजेंसियों को जारी किए ये आदेश

Raipur Municipal Corporation: मुंबई में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत के बाद रायपुर नगर निगम ने विज्ञापन एजेंसियों को होर्डिंग्स के ढांचों की जांच करवाने के लिए कहा है.

Raipur Municipal Corporation News: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में विशाल होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौत की घटना के बाद छत्तीसगढ़ में रायपुर नगर निगम ने विज्ञापन एजेंसियों को होर्डिंग्स के ढांचों की जांच करवाने के लिए कहा है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने शहर में सुरक्षित ढंग से होर्डिंग्स लगाए जाने को लेकर मंगलवार को विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली.

उन्होंने सभी विज्ञापन एजेंसियों को अपने होर्डिंग्स के ढांचों की जांच कर नगर निगम को इनकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. मिश्रा ने बैठक में कहा कि मुंबई जैसा हादसा रायपुर में न हो, यह विज्ञापन एजेंसियां सुनिश्चित करें.

74 लोग हो गए घायल 
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार, 13 मई को धूल भरी आंधी के कारण घाटकोपर इलाके में एक विशालकाय होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम आयुक्त ने रायपुर में इस तरह की घटना को रोकने के लिए सभी विज्ञापन एजेंसियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है.

नगर निगम के सौंपने को कहा प्रमाण पत्र
उन्होंने बताया कि आयुक्त मिश्रा ने रायपुर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद 90 से अधिक विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों और प्रतिनिधियों को अपने द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स के ढांचों की जांच कराकर एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र नगर निगम के नगर निवेश विभाग को सौंपने को कहा.

अधिकारियों ने बताया कि मिश्रा ने होर्डिंग्स से किसी भी प्रकार का कोई अप्रिय हादसा रायपुर शहर में न हो, यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने होर्डिंग गिरने या किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें: Bijapur News: पीडिया मुठभेड़ की जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की 8 सदस्यों की टीम, प्रभावित गांव का करेगी दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget