एक्सप्लोरर

रायपुर में बारूद लगाकर पानी की टंकी को उड़ाया, शिक्षकों-छात्रों के लिए बनी थी जान की आफत, जानें वजह?

Raipur News: रायपुर नगर निगम की तरफ से स्कूल में लगी एक पानी की टंकी को ब्लॉस्ट कर नीचे गिराया गया. जर्जर हो चुकी टंकी की वजह से अप्रिय घटना की अंदेशा बना रहता था.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में हाई स्कूल परिसर में पानी की टंकी को बारूद लगाकर गिराया गया. स्कूल प्रबंधन के अनुरोध पर रायपुर जिला कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार टंकी को ब्लास्टिंग कर गिराया गया. टंकी को गिराने के लिए करीब 2 किलो डायनामाइट का इस्तेमाल किया गया. रायपुर नगर निगम जोन 9 की तरफ से यह कार्रवाई की गई. 

जर्जर टंकी हादसे को दे रही थी न्यौता
पानी की टंकी काफी जर्जर हो चुकी थी, जिसकी वजह से अप्रिय घटना की अंदेशा बना रहता था. इससे गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था. इसलिए टंकी गिराने की कार्रवाई की गई. टंकी को गिराने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया था.

टंकी गिराने के दौरान किसी तरह का कोई हादसा न हो इसके लिए उसके आसपास में आवाजाही को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था और इलाके को खाली करा दिया गया था. जिसके बाद जर्जर हो चुकी टंकी को डायनामाइट से ब्लास्ट कर गिरा दिया गया.

टंकी की एक लाख लीटर पानी की थी क्षमता
रायपुर के हाई स्कूल परिसर में बनी टंकी की क्षमता करीब एक लाख लीटर थी. जर्जर हो जाने की वजह से काफी दिनों से इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था. बीती 28 जुलाई को स्कूल के विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर पानी की टंकी को तोड़ने की मांग की थी. विद्यार्थियों की तरफ से कहा गया था कि लंबे समय से टंकी का इस्तेमाल नहीं हो रहा है.

कभी-कभी इस टंकी से सीमेंट भी गिरता है. जिसपर संज्ञान लेते हुए रायपुर जिला कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त के आदेश पर टंकी को ब्लास्टिंग के द्वारा गिरवा दिया गया.

स्कूल के बच्चों, स्कूल स्टॉफ और नागरिकों की जीवन रक्षा की दृष्टि से यह कार्रवाई की गई. टंकी गिराने का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे ब्लास्ट होते ही टंकी धड़ाम से नीचे गिर गई. 

यह भी पढ़ें: पाट-जात्रा के साथ बस्तर दशहरा पर्व का शुभारंभ, निभाई गई 600 साल पुरानी परंपरा, जानें महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget