एक्सप्लोरर

रायपुर में 202 पोस्ट के लिए उमड़ी कैंडिडेट्स की भीड़, गेट और बाउंड्री कूद कर जमा किया आवेदन

Raipur News: स्वास्थ्य विभाग द्वारा 202 अस्थायी पदों पर भर्तियां निकली है, इस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की भारी उमड़ी है. लंबी कतार के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी कुछ घंटे के लिए ठप हो गई.

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीधी भर्ती के लिए 202 पोस्ट के लिए आवेदन मंगाए गए थे. लेकिन हजारों की संख्या में प्रदेशभर से अभ्यर्थी पहुंच गए हैं. हालत बिगड़ता देख मेन गेट पर ताला जड़ दिया गया. नौकरी का सपना देख रहे बेरोजगारों ने गेट और बाउंड्री कूद कर आवेदन जमा किया.

दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते स्वास्थ्य विभाग स्टाफ की संख्या को बढ़ा रहा है. भर्ती के लिए आज से वॉक-इन-इंटरव्यू शुरू किया गया है. इसमें शामिल होने के लिए 300 किलोमिटर का सफर तय कर अभ्यर्थी राजधानी पहुंचे है. आवेदन जमा करने के लिए लंबी कतार लग गई. बेरोजगारों की ये लंबी कतार इतनी बड़ी थी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी कुछ घंटे के लिए ठप हो गई.

आवेदन करने आए लोगों ने सुनाया अपना दर्द

चंद्रखूरी से आई महिला हाउस कीपिंग सुपरवाइजर के लिए आवेदन करने आई है. लेकिन 2 घंटे से लगी लंबी कतार छोटा होने की उम्मीद कर रही है. उनका कहना है की इतनी भीड़ को देखकर लग रहा है कुछ नहीं हो पाएगा. वहीं उनके सामने 3 घंटे से खड़े युवा जांजगीर चांपा से मोटर साइकिल में रायपुर पहुंचा है. उसका कहना है घर से सुबह 4 बजे निकले थे. यहां पहुंचने के बाद लाइन में खड़े हैं. अभी तक आवेदन जमा नहीं कर पाए हैं.

रायपुर के ही रहने वाले विराट बीएससी ग्रेजुएट हैं, नौकरी के लिए आवेदन करने आए थे लेकिन, हजारों की भीड़ देखकर नौकरी की उम्मीद छोड़ कर जो आवेदन का फोटो कॉपी करके लाए थे उसे दूसरे को 10 रुपए में बेचकर जा रहे हैं. विराट ने बताया की भीड़ देखकर मन पिघल गया है. नौकरी की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही. वहीं सरगुजा से आई प्रीति दास ने यहां तक कह दिया की हेल्थ मिनिस्टर नर्सिंग स्टाफ पर ध्यान नहीं देते. अगली बार जब भी वैकेंसी निकलेगी हम नहीं आएंगे. प्रीति दास ने बताया कि रात 10 बजे की ट्रेन से रायपुर पहुंचे हैं. सीएमएचओ कार्यालय में पिछले 3 घंटे से बैठे हैं. उनका कहना है की इतने सारे लोग हैं तो कुछ नहीं हो सकता है. हमारे क्षेत्र के मंत्री हेल्थ मिनिस्टर हैं लेकिन, नर्सिंग स्टाफ पर ध्यान नहीं देते हैं. 

दुर्ग जिले से माहेश्वरी साहू डेढ़ साल के दुधमुंहे बच्चे को लेकर पिछले 2 घंटे से कतार में खड़ी थी लेकिन, थक हारकर पार्किंग में अपने बच्चे को लेकर बैठी है. हाउस कीपिंग सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन करना चाह रही हैं लेकिन, भीड़ देखकर नौकरी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है.

कोरोना नियंत्रण के लिए 6 माह के लिए अस्थाई भर्तियां की जा रही

गौरतलब है कि रायपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 202 अस्थायी पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. इनमें डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, हॉस्पिटल मैनेजर, स्टोर इंचार्ज कम फर्मासिस्ट, नर्सिंग स्टॉफ, हाउस कीपिंग सुपरवाइजर, ऑक्सीजन टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, टेलीफोन आपरेटर, सिक्यूरिटी गार्ड सहित अन्य पद शामिल हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 18 जनवरी से प्रतिदिन पदों की पूर्ति तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच घड़ी चौक स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Petrol Price: 7 सालों के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा कच्चा तेल, क्या विधानसभा चुनाव के बाद महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

Goa Election 2022: गोवा में ये नेता हो सकते हैं AAP का CM चेहरा, कल अरविंद केजरीवाल करेंगे एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget