एक्सप्लोरर

Chhattisgarh में मिशन 2023 के पहले BJP ने बदले 13 जिला अध्यक्ष, रायपुर से सुंदरानी भी हटाए गए, जानिए- किसे मिली नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh BJP: 18 अक्टूबर की रात प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निर्देश पर 13 जिला अध्यक्ष बदल दिए गए. BJP प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने आदेश जारी कर दिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा (Chhattisgarh assembly election) चुनाव होने वाले है. इससे पहले बीजेपी में बदलाव का सिलसिला जारी है. बीजेपी ने अपने 13 जिलाध्यक्षों को बदल दिया है. इसमें रायपुर शहर के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी शामिल हैं. सुंदरानी को 2018 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी लेकिन बदलाव को बयार में सुंदरनी टिक नहीं पाए.

बीजेपी में ये 13 जिला अध्यक्ष बदले
दरअसल 18 अक्टूबर की रात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निर्देश पर 13 जिला अध्यक्ष बदल दिए गए हैं. इसके लिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने आदेश जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार रायपुर शहर की जिम्मेदारी जयंती पटेल, भिलाई में बृजेश बृजपुरिया, राजनांदगांव में रमेश पटेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में संजीव पटेल, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई में घम्मन साहू, नारायणपुर में रूपसाय सलाम, सुकमा में धनीराम बारसे, सक्ति में कृष्णकांत चंद्रा, जांजगीर चांपा में गुलाब चंदेल, सारंगढ़ में सुभाष जालान, जशपुर में सुनील गुप्ता, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में अनिल केशरवानी और कोरिया में कृष्णबिहारी जायसवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.
Chhattisgarh में मिशन 2023 के पहले BJP ने बदले 13 जिला अध्यक्ष, रायपुर से सुंदरानी भी हटाए गए, जानिए- किसे मिली नई जिम्मेदारी

2 महीने में बदले गए कई बड़े चेहरे 
अगस्त से बीजेपी में बदलाव का सिलसिला शुरू हुआ है. सबसे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटाकर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. इसके एक सप्ताह बाद विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की जगह ओबीसी विधायक नारायण चंदेल को बनाया गया. बदलाव का सिलसिला यहीं नहीं रुका आगे प्रदेश संगठन में कई चेहरे बदले गए जिसमें बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित साहू को हटाकर लैलूंगा के रवि भगत को जिम्मेदारी दी गई. वहीं सितंबर में बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की भी छत्तीसगढ़ से छुट्टी कर दी गई और ओम माथुर को प्रदेश का प्रभार दिया गया. अब 13 जिला अध्यक्षों को बदला गया है. 

बदलाव से बीजेपी को कितना फायदा
गौरतलब है कि चुनाव को महज सालभर का समय बचा है. ऐसे वक्त में बीजेपी मैदानी लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयारी करते हुए नजर आ रही है. पहले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी बदले गए. इसके बाद अब जिला अध्यक्ष हटाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि चुनावी रणनीति के अनुसार ही ये बदलाव हो रहे हैं. हर विधानसभा में बीजेपी जीत की गुंजाइश में ये बदलाव कर रही है. फिलहाल बीजेपी के इस बदलाव का परिणाम 2023 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा. 

Narayanpur: अबूझमाड़ में पुलिस कैंप और वन संरक्षण नियम का विरोध, तीर-धनुष के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget