एक्सप्लोरर

Raipur: इंडोर स्टेडियम पर बीजेपी आरटीआई सेल के आंकड़े गलत निकले

इंडोर स्टेडियम में अस्थाई कोविड केयर सेंटर को लेकर बीजेपी आरटीआई ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. अब बीजेपी आरटीआई के ये आंकड़े गलत निकले हैं.

Raipur Indoor Stadium Covid Care Center: कोरोना की भयावह दूसरी लहर हर किसी को याद है. साल 2021 में अप्रैल में रोजाना राजधानी रायपुर में ही 4 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे. दर्जनों लोगों की कोरोना से मौत हो रही थी. बेड की तलाश में अफरा-तफरी मची गई थी. सरकारी और निजी अस्पतालों में सारे ऑक्सीजन बेड भर चुके थे. तब आनन-फानन में कहें या केवल 48 घंटे में हालात कंट्रोल करने के लिए रायपुर के इंडोर स्टेडियम को एक 300 बेड के अस्थाई कोविड केयर सेंटर में बदला गया.

बीजेपी आरटीआई सेल के आंकड़े गलत

अस्थाई कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए बेड, बल्ब, सीसीटीवी सामान को किराए पर लिया गया था. इस पर बीजेपी आरटीआई सेल ने आरोप लगाया है कि किराए की लागत में नया सामान खरीदा जा सकता था. वहीं प्रतिवेदन आने के बाद आरटीआई सेल द्वारा जारी आंकड़ों में उलटफेर हुआ है. बीजेपी आरटीआई सेल ने सीसीटीवी साउंड सिस्टम के लिए 59 लाख 37 हजार 662 रुपए का खर्च बताया था लेकिन इसमें केवल 14 लाख 54 हजार 110 रुपए व्यय हुआ था. 25 इंटरकॉम का खर्च 11 लाख 25 हजार बताया गया लेकिन वास्तविक व्यय 2 लाख 50 हजार रुपए है. वहीं कुल व्यय 79 लाख 90 हजार 162 रुपए बताया गया लेकिन प्रतिवेदन के अनुसार 73 लाख 86 हजार 728 रुपए था.

किन हालातों में बनाई गई अस्थाई कोविड सेंटर 

बीजेपी आरटीआई सेल के जारी आंकड़ों के बाद इस मामले में नगर निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक की प्रतिक्रिया सामने आई है. प्रभात मलिक ने बताया कि अप्रैल के महीने में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे थे. तत्काल बेड की आवश्यकता थी. दो दिन में 300 बेड के अस्थाई कोविड सेंटर तैयार करने के लिए कोरोना लॉकडाउन के समय संभव नहीं था. खरीदी में समय लग जाता इतने में कई लोगों की मौत हो जाती. प्रभात मलिक ने यह भी बताया कि रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा इससे पहले भी सामानों का उपयोग किया था. न्यूनतम दर में एजेंसी को इम्पैनल्ड किया गया था. इसके अलाव सामान लाने, सेटअप तैयार करने और उपयोग के दिनों में किसी भी प्रकार की टूट-फूट और सामग्री को आवश्यकता अनुसार बदलने और रखरखाव की जिम्मेदारी भी सम्मिलित थी. भुगतान पर उठ रहे सवाल पर प्रभात मलिक ने जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि इसी दर पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने भुगतान किया है. नया रायपुर में भी अस्थाई कोविड केयर सेंटर बनाया गया था.

स्मार्ट सिटी का प्रतिवेदन

स्मार्ट सिटी द्वारा जारी प्रतिवेदन में बताया गया है कि अगर सामान खरीदा भी जाता तो ऐसी एजेंसी खरीदे गए सामानों का मेंटेनेंस नहीं करती है. इम्पैनल्ड एजेंसी द्वारा यह कार्य भी किराये की दर में बिना अतिरिक्त चार्ज के लॉकडाउन में स्वीकार किया और कई बार उनके कर्मचारियों द्वारा पी.पी.ई. कीट पहनकर मेंटेनेंस किया गया. प्रतिवेदन में यह भी बताया गया है कि इंडोर स्टेडियम कोविड केयर सेंटर में 12 अप्रैल 2021 से 31 मई 2021 तक 50 दिन तक संचालन किया गया था. इसके लिए 2 एजेंसियों को पहले से स्वीकृत इम्पैनल्ड दर पर भुगतान किया गया. जिसके अनुसार एक एजेंसी को 59 लाख 32 हजार 618 रुपए और दूसरी एजेंसी को 14 लाख 54 हजार 110 रुपए और कुल 73 लाख 86 हजार 728 रुपए भुगतान किया गया है. इसका जीएसटी सहित भुगतान रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया गया है.

कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने

इस मामले में अब कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग शुरू हो गई है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस मामले पर कांग्रेस पर तंज कसा है तो कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने धरमलाल कौशिक के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश की 3 बड़ी समस्या है कोरोना, करप्शन और कांग्रेस. इसके जवाब में कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने कहा कि धरमलाल कौशिक जी मैं बताना चाहूंगा देश की असली समस्या दो ही हैं, बीजेपी और नरेंद्र मोदी. देश की अर्थ व्यवस्था, देश में मंहगाई और बेरोजगारी इन सब के लिए बीजेपी और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं.

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़: आदिवासी बच्चों और गर्भवती महिलाओं की मौत के आंकड़ों पर सियासत, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget