एक्सप्लोरर

रायगढ़ में धर्मांतरण पर छिड़ा विवाद, घर में हो रही थी प्रार्थना, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल

Conversion Case: रायगढ़ में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने जमकर हंगामा किया. मामला कथित रूप से धर्मांतरण का था. पुलिस ने घर से धार्मिक किताबों के अलावा अन्य सामान जब्त किया है.

Chhattisgarh News: रायगढ़ के मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में रविवार को कथित धर्मांतरण पर विवाद खड़ा हो गया. संतोष चौहान के घर में प्रार्थना सभा आयोजित की गयी थी. धर्म विशेष की प्रार्थना की आवाज सुनकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गयी. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. धर्मांतरण की शिकायत पर बीजेपी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गये. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए घर को घेर लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाया. पुलिस ने बताया कि घर से धार्मिक किताबों के अलावा अन्य सामान जब्त किया गया है. धर्म परिवर्तन करवा रहे लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. बीजेपी जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल और हिंदू संगठन के अंशु टूटेजा का आरोप है कि कई मोहल्लों में धर्मांतरण कराने की शिकायतें मिल रही थीं. आज मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में प्रमाण मिल गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गयी.

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन!

हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि प्रार्थना सभा की आड़ में महिलाओं और पुरुषों का धर्मांतरण कराया जा रहा था. उन्होंने कहा कि प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा में लोगों को बुलाया जाता है. प्रार्थना सभा में पहुंचने के बाद धर्म विशेष ऊंचा और दूसरे धर्म को नीचा दिखाया जाता है.  

BJP समेत हिंदूवादी संगठनों का आरोप

जानकारी मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जुट मिल थाने की टीम पहुंची. महिलाओं सहित दो अन्य को लेकर पुलिस थाने ले आई. हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम का कहना है धर्मांतरण की शिकायत मिली थी. घर से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. पुलिस हिंदूवादी संगठनों के आरोपों की जांच कर रही है. जांच में शिकायत सही पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

सुकमा के बाजार में ड्यूटी कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, हथियार लूट कर भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget