एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सूने मकानों की रेकी कर देते थे चोरी की वारदात को अंजाम, पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को धर दबोचा है. ये चोर टाउनशिप में सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे.

छत्तीसगढ़ के भिलाई टाउनशिप में पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में ज्वैलरी दुकान संचालक समेत दो नाबालिग शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों से सोना-चांदी के जेवरात समेत चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले वाहन भी बरामद किए हैं.

पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी कई सेक्टरों में जाकर सुने मकानों की पहले रेकी करते थे और फिर ताला या शेड तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. ये गिरोह छावनी या खुर्सीपार से आकर यहां वारदातों को अंजाम देता था. जिसके चलते पुलिस को चोरों को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के जेवर को  पावर हाउस मछली मार्केट तारा ज्वेलर्स के पास बेच देते थे. आरोपियों की निशानदेही पर तारा ज्वेलरी शॉप से चोरी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं.

इन चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि वह एक ही इलाके में एक ही पैटर्न में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. जिस तरह से चोर लगातार इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे इससे तो यही लगता है कि चोरों में पुलिस का कोई भी खौफ नहीं था. इसीलिए चोर रोज उसी इलाके में आते थे और फिर एक सूने मकान को टारगेट कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापस अपने इलाके पहुंच जाते थे.

दुर्ग शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि टाउनशिप के सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक ज्वेलरी शॉप संचालक समेत दो नाबालिग शामिल हैं. आरोपियों के पास से चोरी के पांच लाख के जेवरात बरामद हुए हैं. पकड़े गए आरोपियों का नाम हरजीत सिंह, रोहित शाह व ज्वेलरी संचालक पंकज सोनी है.

ये भी पढ़ें:

Covid-19 Case in Agra: Omicron के खतरे के बीच आगरा में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, नियंत्रण के लिए प्रशासन ने बनाया ये प्लान

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने पकड़ा हाइप्रोफाइल शातिर चोर, अनोखे स्टाइल में करता था चोरी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget