एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे प्रदेशभर के पटवारी, क्या हैं मांगें?

Raipur News: छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप ने बताया कि क़रीब दो साल पहले पटवारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे, लेकिन आज तक मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई.

Chhattisgarh Patwari Strike: प्रदेश भर के पटवारी 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयार कर चुके हैं. वेतन विसंगति समेत आठ अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदेश पटवारी संघ हड़ताल पर जाने का एलान कर चुका है. दो साल पहले मिले आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने वाले पटवारी चुनाव से पहले सरकार से अपनी मांग मनवाने के मूड में नज़र आ रहे हैं. 

ग़ौरतलब है कि पिछले दिनों कुछ कर्मचारी संगठन के हड़ताल के बाद मांग पूरी हो गई थी जिसको देखते हुए ये क़यास लगाए जा रहे हैं कि अब पटवारी भी अपनी मांग मनवाने के लिए सरकार के विवश करने के मूड में आ गए हैं और आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. प्रदेश के हर ज़िला मुख्यालय में होने वाली इस हड़ताल के लिए ज़िला पटवारी संघ अब अपनी हड़ताली रूपरेखा को लेकर तैयारी में जुट गया है. इधर पटवारियों की हड़ताल से राजस्व विभाग के कई ज़रूरी काम ठप पड़ सकते हैं, जिससे सरकार को राजस्व का काफ़ी नुक़सान भी हो सकता है. 

नहीं बनी बात तो बड़ा आंदोलन
छत्तीसगढ़ प्रदेश के पटवारी अपने संघ के बैनर तले अपनी वेतन विसंगति और प्रमोशन जैसे तमाम मुद्दों को लेकर दो साल पहले भी हड़ताल कर चुके हैं. उस दौरान राजस्व मंत्री के मान मनौव्वल और आश्वासन के बाद पटवारी संघ ने 10 दिन में अपनी हड़ताल समाप्त कर दी थी लेकिन 2 साल तक कोरे आश्वासन के साथ काम करने वाले पटवारी एक बार फिर अपनी प्रदेश इकाई के आह्वान पर फिर से हड़ताल में जाने की तैयारी कर चुके हैं. ग़ौरतलब है कि 15 मई से आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले बीते 24 अप्रैल को पटवारियों ने एक दिवसीय चेतावनी आंदोलन किया था लेकिन सरकार पर उसका कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा. इसलिए अब 15 मई से पटवारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जा रहे हैं.

ये हैं पटवारियों की आठ मांगें 
1. वेतन विसंगति को दूर कर वेतन में बढ़ोत्तरी की जाए. 
2. वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन किया जाए. राजस्व निरीक्षक के कुल पदों मे 50% पर पटवारियों के वरिष्ठता के आधार पर और 50% पदों पर विभागीय परीक्षा के आधार पर प्रमोशन किया जाए. साथ ही 5 वर्ष पूर्ण कर चुके पटवारियों को राजस्व निरीक्षक का प्रशिक्षण दिलाया जाए. 
3. संसाधन और भत्ते की मांग. 
4. स्टेशनरी भत्ते की मांग 
5. अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता की मांग 
6. पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने की मांग 
7. मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त की जाए. 
8. बिना विभागीय जांच के एफआईआर दर्ज ना किया जाए.

'जहां इंटरनेट नहीं वहां ऑनलाइन काम कैसे'
छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ने एबीपी न्यूज से चर्चा में बताया कि क़रीब दो साल पहले पटवारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे तब राजस्व विभाग के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ. इसलिए एक बार फिर प्रदेश भर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पटवारियों के मुख्यालय में रहने की बाध्यता है और ऑन लाइन काम करना है तो जहां हल्के बीहड़ में इंरनेट नेट नहीं है वहां ऑनलाइन काम कैसे होगा. उन्होंने बताया कि वेतन विसंगति, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, बिना विभागीय जांच के एफआईआर समेत अन्य मांग के लेकर ये हड़ताल है, उम्मीद है कि मांग पूरी होगी क्योंकि सभी मांग ज़रूरी आवश्यकता से जुड़ी हैं.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से करीब 4200 लीटर अवैध शराब जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget