एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, जानें कैबिनेट की बैठक में और क्या हुए फैसले?

Cabinet Meeting Decision: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कई अहम फैसले लिये गये. कैबिनेट बैठक की जानकारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी.

Chhattisgarh Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग की नीति को मंजूरी दी. कैबिनेट की बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इस साल धान की खरीद 14 नवम्बर से शुरू की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसानों का धान 14 नवम्बर से 31 जनवरी 2025 तक खरीद किया जाना है. राज्य के किसान नगद और लिंकिंग के माध्यम से धान की बिक्री कर सकते हैं. 

कैबिनेट ने सहकारी समितियों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों को 18, 420 रुपये प्रति माह के हिसाब से एक साल का भुगतान करने का फैसला लिया है. एक साल का मानदेय भुगतान करने पर सरकार 60 करोड़ 14 लाख खर्च करेगी. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि कैबिनेट ने राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित अदालत में लंबित 49 मामलों को वापस लेने की सिफारिश की. इसके अलावा, सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर पद पर भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा को केवल एक बार 5 वर्षों की छूट देने का फैसला हुआ.

कैबिनेट की बैठक में लिये गये अहम फैसले

अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होगी. कैबिनेट की बैठक में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने पर भी मुहर लगी. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग से पद पूर्ति के आदेश को शिथिल करने का निर्णय लिया गया है.

कैबिनेट ने देशी विदेशी मदिरा बोतलों पर चस्पा किए जाने वाले होलोग्राम में सुरक्षा फीचर्स बढ़ाने को मंजूरी दी. फैसले का उद्देश्य अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाना है. सीमेंट उद्योगों के लिए विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज को तय करने पर कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिली. कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की. 

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, दिवंगत मीसा बंदियों का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget