एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को नक्सलियों का समर्थन,जनप्रतिनियों को मौत की सजा की धमकी

Bastar News: पूर्व बस्तर डिविजनल कमेटी की ओर से टांगे गए बैनर-पोस्टर और पर्चे में नक्सलियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन के समर्थन में लिखा है.उन्होंने उनकी छह सूत्रीय मांगों को जायज ठहराया है.

Bastar Naxalism News: छत्तीसगढ़ में अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है. आंदोलनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वे आंदोलन में डटे रहेंगे. वही उनके आंदोलन को लेकर अब बस्तर में  नक्सलियों ने भी पर्चा जारी किया है.नक्सलियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार को उनकी मांगें पूरी करने की बात कही है.

ट्रक मालिकों और चालकों को दी यह धमकी

कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर रानपाल इलाके में नक्सलियों ने बैनर टांगा है. उन्होंने बड़ी मात्रा में पर्चा भी फेंका है, हालांकि पुलिस ने इन पर्चों को बरामद कर लिया है. नक्सलियों ने अपने पर्चे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के इस आंदोलन का पूरा समर्थन किया है.इसके अलावा नारायणपुर में मौजूद निक्को कंपनी के आमदई आयरन ओर की खदान में काम पूरी तरह से बंद करने की चेतावनी दी है. नक्सलियों ने आयरन ओर के परिवहन में लगे ट्रक मालिकों को भी इस कंपनी में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी है.उन्होंने ट्रक ड्राइवरों को भी धमकी दी है.नारायणपुर के साथ-साथ कोंडागांव इलाके में भी नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गई है. 

नक्सली संगठन के पूर्व बस्तर डिविजनल कमेटी की ओर से टांगे गए बैनर-पोस्टर और पर्चे में नक्सलियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन के समर्थन में लिखा है. उन्होंने उनकी छह सूत्रीय मांगों को जायज ठहराया है. यह पहला मौका है जब नक्सलियों ने आंदोलनरत लोगों के लिए इस तरह समर्थन में पर्चा जारी किया है. सरकार को भी उनकी मांगें पूरी करने की बात लिखी है. 

इन जनप्रतिनिधियों को मिली धमकी

इधर, नक्सली बार-बार निक्को माइंस कंपनी के ठेकेदारों और ट्रक मालिकों को धमकी भरा पत्र जारी कर रहे हैं. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के  समर्थन में पत्र जारी करने के साथ ही नक्सलियों ने नारायणपुर के आमदई खदान को बंद करने और यहां आयरन ओर के परिवहन का काम कर रहे ट्रक मालिकों को भी चेतावनी दी है. उनसे काम बंद कर देने को कहा है. नक्सलियों ने रक चालकों को माइनिंग के वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी है.नक्सलियों ने एक बार फिर से स्थानीय जनप्रतिनिधि कोमल मांझी,हरि मांझी और बैधराज को कंपनी का एजेंट बनकर काम नहीं करने और जनता के सामने आकर माफी मांगने की चेतावनी दी है.उनका कहना है कि बात न मानने पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की तरह उन्हें भी मौत की सजा दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें

Congress Plenary Session: कांग्रेस महाधिवेशन में महात्मा गांधी के बराबर लगी राहुल गांधी की तस्वीर, क्या हैं इसके मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget