एक्सप्लोरर

Narayanpur Fire: नारायणपुर में तीन मंजिला कपड़े के शो रूम में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

नारायणपुर शहर के बीचोबीच एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई है. देखते देखते आग के शोलों ने तीन मंजिला दुकान को लपेटे में ले लिया. 5 घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.

Narayanpur Fire News: गर्मी का मौसम आते ही प्रदेश भर में अगलगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.  भिलाई के बाद नारायणपुर शहर के बीचोबीच एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. तीन मंजिला कपड़े की दुकान में आग ने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया. दुकान में रखे कपड़े धू धू कर जलने लगे. आग से दुकान मालिक को करोड़ों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है. घटना के वक्त दुकान में ग्राहक और कर्मचारी समेत 40 से ज्यादा लोग मौजूद थे.

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर दुकान का कैशियर 90 प्रतिशत झुलस चुका है. भीषण आग लगने की वजह से मौके पर अफरा तफरी मच गई. नारायणपुर जिले में पर्याप्त फायर ब्रिगेड वाहन नहीं होने के कारण कोंडागांव से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया है. फायर ब्रिगेड की टीम पिछले 5 घंटों से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. अब तक आग पूरी तरह से काबू में नहीं आई है. आग में कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है.

Koriya News: पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्र में महिला भागीदारी, जानिए 'बिजली बिल वाली दीदी' के काम

तीन मंजिला दुकान में भीषण आग

केलक्ट्रोरेट रोड स्थित मानसरोवर नाम के कपड़े की दुकान में आग की लपटें कुछ ही देर में तीन मंजिल तक फैल गईं. हालांकि समय रहते आसपास के लोगों ने दुकान में मौजूद 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी. आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. जिले में मौजूद एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी भीषण आग पर काबू नहीं पा सकी. आखिरकार कोडागांव से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी और दमकल टीम को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. आग में बुरी तरह से झुलसे कैशियर को अस्पताल पहुंचाया गया है. 

एसपी, कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे 

दुकान में अगलगी की जानकारी मिलने के बाद एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे. बड़े नुकसान से बचाने के लिए दोनों अधिकारियों ने आसपास की दुकानों को पुलिस बल की मदद से तुरंत बंद करवाया और कुछ दुकानों को खाली भी करवाया. आसपास की बिजली सप्लाई भी बंद करवाई गई है. फिलहाल आग पर अब तक काबू नहीं पाया गया है और फायर ब्रिगेड वाहन का इंतजाम किया जा रहा है.

Chhattisgarh: बस्तर के वनों को लगी तस्करों की नजर, फॉरेस्ट रेंजर और वन कर्मियों के हड़ताल पर जाने से गंभीर हुए हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget