एक्सप्लोरर

नारायणपुर में जवानों का नक्सलियों के कैंप पर धावा, हथियार बनाने की मशीन और गैस सिलेंडर बरामद

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर डटे सुरक्षा बलों के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है. जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सलियों तक हथियार की सप्लाई लगभग ठप हो गई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है. बीएसएफ और डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों का अस्थायी कैम्प ध्वस्त कर हथियार बनाने की मशीन बरामद की है. मौके से गैस सिलेंडर, वेल्डिंग गैस मशीन और बड़े बड़े संदूकों के साथ नक्सलियों का दैनिक सामान भी मिला है. बता दें कि जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सलियों तक हथियार की सप्लाई लगभग ठप हो गई है.

ऐसे में नक्सली हथियार बनाने की मशीन से देसी बंदूक तैयार कर रहे हैं. बीएसएफ और डीआरजी की कार्रवाई से एक बार फिर नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से कोंगे, पागुड़, सोनपुर -कोहकामेटा में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी.

सूचना पर संयुक्त टीम को नक्सलियों के पीछे लगाया गया था. गश्त  पर निकली टीम की पांगुड़ गांव के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए. मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

नक्सलियों को अब तक का सबसे बड़ा झटका

सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों का अस्थाई कैंप ढूंढकर ध्वस्त कर दिया. अस्थाई कैंप से रसोई गैस सिलेंडर, वेल्डिंग गैस सिलेंडर ,फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैग, सोलर प्लेट के अलावा हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदूकें, तेल टिन और नक्सलियों का दैनिक सामान, नक्सली साहित्य बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता रहा है.

अबूझमाड़ के इलाके में सुरक्षा बलों की टीम "ऑपरेशन माड़" चला रही है. जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत सफलता भी मिल रही है. एक महीने पहले भी जवानों ने 38 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया था. अब नक्सलियों का अस्थाई कैम्प ध्वस्त होना सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है. एसपी ने बताया कि मशीन से नक्सली देसी कट्टा, 12 बोर की बंदूक तैयार करते थे. हथियार बनाने के लिए वेल्डिंग गैस सिलेंडर का भी इस्तेमाल होता था. बताया जा रहा है कि नक्सलियों को अब तक का सबड़े बड़ा झटका लगा है. 

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh: स्कूल में पढ़ा रहा था पति, अचानक आ धमकी पत्नी, बेटी के साथ उठाया खौफनाक कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget