एक्सप्लोरर

Narayanpur News: रावघाट लौह अयस्क परियोजना को लेकर दो गुट आमने-सामने, संघर्ष के बाद आगजनी की घटना को दिया अंजाम

नारायणपुर में लौह अयस्क परियोजना के विरोध को लेकर दो गुटों में जमकर संघर्ष हो गया. इसमें एक गुट ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया.

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित एशिया की सबसे बड़ी रावघाट लौह अयस्क परियोजना को लेकर दो गुटों में बंटे ग्रामीणों के बीच उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, मंगलवार को इन दोनों गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ. इस बीच एक गुट ने आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया. दरअसल रावघाट लौह अयस्क परियोजना के विरोध में कुछ साल पहले रावघाट संघर्ष समिति का गठन किया गया है, जिसमें कांकेर और नारायणपुर जिले के कुछ ग्रामवासी शामिल है जो नहीं चाहते कि रावघाट में कोई लौह अयस्क का खदान खुले.

इस वजह से लगातार सड़क में बैरिकेट्स लगाकर लोह अयस्क का परिवहन कर रहे वाहनों को रोक रहे हैं, लेकिन मंगलवार को जैसे ही इस प्लांट के प्रभावित ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी तो मौके पर पहुंचे प्रभावित ग्रामीणों और रावघाट संघर्ष समिति के ग्रामीणों के बीच जमकर झूमा झटकी हुई, और गांव के युवाओं ने बैरिकेट्स में आग लगा दी.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया ,जिसके बाद दोनों गुटों को शांत करवाया. फिलहाल इस मार्ग पर लोह अयस्क के परिवहन को रोक दिया गया है, वहीं संघर्ष समिति के ग्रामीण किसी भी कीमत पर रावघाट परियोजना को नहीं खुलने देने की बात पर अड़े हुए हैं.

परियोजना को लेकर ग्रामीणों के दो गुट आमने सामने

इस रावघाट लौह अयस्क परियोजना का विरोध कर रहे संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि इस परियोजना के माध्यम से बस्तर के जल जंगल जमीन का दोहन किया जा रहा है, परियोजना के जरिए ग्रामीणों के जल जंगल जमीन को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वह नहीं चाहते हैं कि रावघाट परियोजना यहां शुरू हो, इसलिए उन्होंने लौह अयस्क के परिवहन को रोकने के लिए पहले ही बैरियर बनाया हुआ था ,जिसे प्लांट के आसपास के ग्रामीणों ने इस परियोजना के अधिकारियों के कहने पर तोड़ दिया और उनसे झूमा झटकी भी की.

वहीं प्लांट के आसपास रहने वाले प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि इस प्लांट के जरिए गांव में विकास कार्य हो रहा है, अभी तक नक्सलवाद का दंश झेलने की वजह से इस गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ था, लेकिन प्लांट के शुरू होने से बिजली ,पानी की सुविधा गांवों तक पहुंच रही है, साथ ही सरकारी अमला भी उनके गांव तक पहुंच कर उनकी पूछ परख कर रहा है, वे चाहते हैं कि इलाके में रावघाट प्लांट खुले ताकि प्लांट में स्थानीय लोगों को भी नौकरी मिल सके, और उनके गांव का विकास हो सके.
उन्होंने कहा कि इस प्लांट के विरोध करने वालों के खिलाफ ग्रामीण खड़े रहेंगे और उनका विरोध करेंगे, इधर दोनों गुटों में झूमा झटकी और आगजनी की घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया, और दोनों गुटों को शांत करवाया गया. नारायणपुर  एसपी  सदानंद कुमार ने का कहना है कि फिलहाल इस सड़क पर अभी आवागमन को रोक दिया गया है और दोनों गुटों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

इसे भी पढ़ें:

Shivnath Express: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डिरेल हुई शिवनाथ एक्सप्रेस, 40 यात्री थे सवार

Bhupesh Baghel Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आज, ओपन हाउस में करेंगे लोगों से मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget