एक्सप्लोरर

Narayanpur: नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता को दिनदहाड़े मौत के घाट उतारा, पिछली सरकार में सुरक्षा लेने से किया था इनकार

BJP Worker Murder: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में दो महीने के भीतर दूसरी बार बीजेपी के कार्यकर्ता को निशाना बनाया गया है. इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की हत्या कर दी थी.

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर (Narayanpur) जिले में एक और बीजेपी (BJP) कार्यकर्ता की नक्सलियों ने दिनदहाड़े हत्या (Murder) कर दी है. घटना नारायणपुर जिले के डोंगार गांव की है. गांव के ही मुंडाटिकरापारा में रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ता और जनपद सदस्य के पति कोमल मांझी (Komal Manjhi)  की नक्सलियों ने टंगिया से वारकर हत्या कर दी. नक्सलियों (Naxalites) ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब कोमल मांझी अपने घर से मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम मौके पर पहुंची और टंगिया से एक के बाद एक चार बार वार कर उनकी हत्या कर दी. मौके पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है. 

नक्सलियों ने अपने पर्चा में लिखा है कि कोमल मांझी ने आमदई लौह-अयस्क खदान को खोलने में मदद की थी. साथ ही इस खदान के माध्यम से करोड़ों रुपए खाए हैं इसलिए नक्सली संगठन ने उसे मौत की सजा दी है. खदान दलाली न करने और सरकार तथा साम्राज्यवादियों का एजेंट नहीं बनने की अपील करते हुए नक्सलियों ने खदान का समर्थन करने पर इसी तरह मौत के घाट उतारने की चेतावनी दी है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कोमल मांझी को नक्सलियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी. 

सुरक्षा लेने से कर दिया था इनकार
नारायणपुर जिले के एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि घटना सुबह की है कोमल मांझी अपने घर से मंदिर के लिए निकले हुए थे. इसी दौरान सादे वेशभूषा में चार से पांच नक्सली मौके पर पहुंचे और टंगिया से तीन से चार बार वारकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. नक्सलियों ने मौके पर पर्चा भी फेंका है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. एडिशनल एसपी ने बताया कि चुनाव से पहले ही कोमल मांझी को शासन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जा रही थी  इसी का फायदा उठाकर नक्सलियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया.

दो महीने के अंदर दूसरी हत्या
नारायणपुर जिले में नक्सली एक के बाद एक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं. जिले में इसी साल अब तक चार बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है. दो महीने के अंदर नारायणपुर जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या का यह दूसरा मामला है. एक महीने पहले ही नक्सलियों ने बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की चुनाव प्रचार के दौरान दिनदहाड़े हत्या कर दी थी. कार्यकर्ता को नक्सलियों ने  उतारा मौत के घाट, घर से कुछ दूर दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम....

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election Result: ..तो छतीसगढ़ में इस वजह से हारी कांग्रेस, समीक्षा में निकला निचोड़, आप भी समझें पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget