एक्सप्लोरर

Narayanpur: कृषि विभाग की लापरवाही! किसानों को बांटी जाने वाली लाखों रुपये की पैडी वीडर मशीनें हुई कबाड़

Narayanpur: नारायणपुर में कृषि विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां किसानों में बांटी वाली लाखों रुपये की पैडी वीडर मशीनें खराब हो चुकी हैं.

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कृषि विभाग के घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, यहां के किसानों को जैविक खेती मिशन के तहत  50% सब्सिडी में दी जाने वाली पैडी वीडर उपकरण किसानों को नहीं बांटने के चलते पूरी तरह से कबाड़ हो गई, जिसके चलते शासन को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. दरअसल जिले के बांकुलवाही क्षेत्र में लगभग 300 नग पैडी वीडर  किसानों को बांटा जाना था, लेकिन करीब 1 साल से इन पैडी वीडर उपकरण को नहीं बांटने के चलते यह गोदाम में पड़े पड़े कबाड़ हो गये, जिसका अब कोई उपयोग नहीं हो रहा है.

कृषि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही हुई उजागर

दरअसल जैविक खेती मिशन के तहत नारायणपुर जिले के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा बांकुलवाही क्षेत्र में किसानों के लिए 300 नग पैडी वीडर  वितरित किया जाना था, इस योजना के तहत किसानों को सिर्फ 50% ही राशि की भुगतान करनी पड़ती और बाकी की राशि उन्हें सब्सिडी मिलती, लेकिन वितरण के अभाव में यह गोदाम में पड़े पड़े अब कबाड़ हो गए हैं, इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है.

बताया जा रहा है कि करीब 302 नग पैडी वीडर  की कीमत 4 लाख रुपये आंकी गयी है, इस क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी महेश सलाम का कहना है कि क्षेत्र के किसानों के लिए अंबिका पैडी वीडर उपयोग विहीन है. इसे लेने में क्षेत्र के किसान कोई रुचि नहीं दिखा रहे.

वहीं जिले के कृषि विभाग के अधिकारी गंगेश्वर भोयर का कहना है कि बांकुलवाही क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को बैठको में कई बार पैडी वीडर को यहां से ले जाकर किसानों को वितरित किए जाने के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन उनके द्वारा वितरित नहीं किए जाने से यह कबाड़ हो गए हैं, जो अब उपयोग में भी नहीं है.

उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दरअसल पैडी वीडर  का उपयोग धान के फसल को खरपतवार से बचाने के लिए होता है, यह किसान द्वारा अपने खेत के फसल के बीच में आगे पीछे करके धान की 2 कतारों  के बीच चलाया जाता है. इस तरह खरपतवार के छोटे-छोटे टुकड़े हो जाते हैं, और वह कीचड़ में मिल जाते हैं और धान के पौधों में मिट्टी चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, इस पैडी वीडर  से किसानों का काम आसान हो जाता है. यही वजह है कि इसकी खरीदी में 50% की सब्सिडी भी किसानों को दी गई है, बावजूद इसके समय पर इसके वितरित नहीं करने से अब  पैडिविडर  गोदाम में सड़कर कबाड़ हो चुके हैं, जिससे शासन को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Politics: 2023 की तैयारियों में जुटी, 11 नवंबर को बिलासपुर में होगी पार्टी की 'हुंकार रैली'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget