एक्सप्लोरर

Narayanpur: थम नहीं रहा जवानों की आत्महत्या का सिलसिला, हेड कॉन्स्टेबल ने सर्विस रायफल से गोली मारकर किया सुसाइड

Narayanpur: एसपी ने बताया, जवान के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. अन्य जवानों से पूछताछ में पता चला कि वह 2 दिन से तनाव में था.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के आत्महत्या (Suicide) करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 10 महीनों में ही 6 से अधिक जवानों ने अलग-अलग कारणों से अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur) जिले में कोहकामेटा थाना में पदस्थ जिला पुलिस बल के हेड कांस्टेबल अरुण उइके ने खुद की सर्विस राइफल से बैरक में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. 

हालांकि जवान ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से जवान तनाव में था और गुरुवार को उसने इस तरह का कदम उठाया. हेड कांस्टेबल अरुण उइके छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का रहने वाला था. फिलहाल नारायणपुर पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

तनाव में था जवान
नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि, जिले के कोहकामेटा थाना में सभी जवान अपने-अपने बैरक में मौजूद थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई. थाना में पदस्थ जवानों ने जब एक बैरक में देखा तो हेड कांस्टेबल अरुण उइके ने अपने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. जवान को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन इससे पहले ही मौत हो गई थी. 

एसपी ने आगे बताया कि, हालांकि जवान के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. अन्य जवानों से पूछताछ में पता चला कि 2 दिन से जवान तनाव में था और गुरुवार को उसने बड़ा कदम उठाया. फिलहाल जवान ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है. शव के पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम भेज दिया गया है. हेड कांस्टेबल अरुण उइके पिछले कुछ सालों से कोहकामेटा थाना में पदस्थ था. 

सुसाइड का सिलसिला
गौरतलब है कि बस्तर संभाग के अलग-अलग नक्सल प्रभावित जिलों में पदस्थ सीआरपीएफ के साथ ही जिला पुलिस बल के 6 से अधिक जवान पिछले 10 महीनों में अलग-अलग वजह से अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर चुके हैं. इस तरह जवानों में बढ़ते आत्महत्या को देखते हुए बस्तर पुलिस ने जवानों के लिए बस्तर संभाग में स्पंदन अभियान भी चलाया है ताकि डिप्रेशन में रहने वाले जवानों को तनाव से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाया जा सके और सभी जवानों को मेंटली प्रिपेयर रखा जा सके. हालांकि इस योजना के तहत संभाग के अंदरूनी इलाकों में प्रयास भी किए जा रहे हैं, लेकिन जवानों के आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा.

Surguja News: सरगुजा में PWD की बैठक के बीच NSUI पदाधिकारी डिब्बे में रेत लेकर पहुंचे, मुख्य इंजीनियर का किया घेराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget