एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: जेल से छूटे कालीचरण महाराज ने इंदौर में स्वागत के दौरान लहराए 'धारदार हथियार'

Kalicharan Bail News: दिसंबर 2021 में आयोजित ‘‘धर्म संसद’’ के दौरान कालीचरण ने अपने भाषण के दौरान महात्मा गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया था

Kalicharan Maharaj News: महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में न्यायिक हिरासत के तहत रायपुर (Raipur News) के केंद्रीय जेल में तीन महीने रहने के बाद हाल ही में जमानत पर छूटे कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) का एक विवादास्पद वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया. इसमें कालीचरण इंदौर (Indore News) में अपने समर्थकों द्वारा स्वागत के दौरान भेंट किए गए कथित धारदार हथियार को लहराता नजर आ रहा है.

वीडियो के मुताबिक कालीचरण शहर में अपने समर्थकों से फूल मालाएं स्वीकार कर रहा है और एक हाथ में तलवार तथा दूसरे हाथ में हंसिये जैसा हथियार लहरा रहा है. इस दौरान वह एक एसयूवी की छत से बाहर निकला दिखाई देता है और उसका काफिला जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ रहा है.

मंगलवार रात की इस घटना के वीडियो के हवाले से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया,‘‘कालीचरण के समर्थक उसके द्वारा खुलेआम धारदार हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करके शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.’’ उन्होंने मांग की कि आम लोगों में दहशत फैलाने के इस कथित कृत्य पर कालीचरण तथा उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए.

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कही यह बात
उधर, इस मांग को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में कहा कि कालीचरण महाराज के मामले में कांग्रेस कार्रवाई की बात ‘‘स्वाभाविक रूप से’’ करेगी, लेकिन यह पार्टी गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के बाहर सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले कथित "आतंकी" के बारे में कुछ भी नहीं बोलेगी.

उन्होंने गोरखपुर की घटना के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का हालांकि नाम नहीं लिया, लेकिन उसे विवादास्पद इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक का ‘‘पट्ठा’’ (चेला) बताते हुए पूछा,‘‘गोरखपुर में जो आतंकवादी मिला है, उसके बारे में क्या आपने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह या उनके दोस्त जाकिर नाइक का एक ट्वीट तक देखा?"

क्या है मामला?
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण को 30 दिसंबर 2021 को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया था.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिसंबर 2021 में आयोजित ‘‘धर्म संसद’’ के दौरान कालीचरण ने अपने भाषण के दौरान महात्मा गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया था.

यह भी पढ़ें:

Ujjain: उज्जैन में 793 उचित मूल्य की दुकानों पर अन्न उत्सव का आयोजन, पात्र लोगों को मिल रहा लाभ

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल पर आज कितने रुपये बढ़े, यहां चेक करें दिल्ली, यूपी सहित तमाम राज्यों में Fuel की नई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget