एक्सप्लोरर

पहले चरण के लिए बस्तर में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानें लोकसभा चुनाव के लिए किसने खरीदा पर्चा

Bastar Lok Sabha Election: बुधवार सुबह 11 बजे से बस्तर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 27 मार्च को नामांकन दाखिल का अंतिम दिन है.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: बस्तर में बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले ही दिन एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन फार्म खरीदा है. 27 मार्च को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रखा गया है. 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 30 मार्च तक नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है. बुधवार को पहले दिन राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के प्रत्याशी कंवल सिंह बघेल ने नामांकन फार्म खरीदा है.

प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान होना है. ऐसे में जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. नामांकन दाखिल करने के लिए जिला कलेक्ट्रेट को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप नामांकन फार्म खरीदने पहुंच सकते हैं. हालांकि कांग्रेस ने अब तक बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है.

ऐसे में कांग्रेस के प्रत्याशी कुछ दिन बाद नामांकन फार्म लेने आ सकते हैं. नामांकन के पहले दिन से निर्दलीय प्रत्याशियों का फार्म लेने का सिलसिला शुरू हो गया है.

27 मार्च को नामांकन दाखिल का आखिरी दिन

बस्तर लोकसभा के रिटर्निंग ऑफिसर और बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के साथ ही पूरे संभाग में धारा 144 लागू कर दी गयी है. बुधवार सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. पहले दिन राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के प्रत्याशी कंवल सिंह बघेल ने नामांकन फार्म लिया है. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 27 मार्च को नामांकन दाखिल का अंतिम दिन है और 30 मार्च को प्रत्याशी नाम वापसी ले सकते हैं.

प्रथम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं. बस्तर लोकसभा में निर्वाचन के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र सहित कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

मुहूर्त के हिसाब से पर्चे खरीद रहे हैं उम्मीदवार

सभी प्रत्याशी मुहूर्त के हिसाब से नामांकन फार्म खरीदने और दाखिल करने की तैयारी में हैं. बीजेपी से मिली जानकारी के मुताबिक 23 मार्च को मुहूर्त देखकर प्रत्याशी महेश कश्यप फार्म लेने निर्वाचन कार्यालय पहुंच सकते हैं. हालांकि कांग्रेस की ओर से अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बस्तर लोकसभा सीट में कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशी का नाम घोषित भी नहीं किया है.

माना जा रहा है कि आदिवासियों के लिए आरक्षित बस्तर सीट पर इस बार चुनाव में 10 से ज्यादा प्रत्याशी भाग्य आजमा सकते हैं. नामांकन के पहले दिन एक ही निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन फार्म खरीदा है.

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर BJP का 'कार्टून अटैक', चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget