एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोरबा के जनजाति बसाहट क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 3 साल से नहीं बन सकी स्कूल की बिल्डिंग

Chhattisgarh News: कोरबा जिले के जनजाति बसाहट क्षेत्रों के विकास के लिए तमाम तरह के फंड खर्च होने के बावजूद यहां शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाले अधिकारी दफ्तर में बैठे रहे और यहां के जनजाति बसाहट क्षेत्रों के स्कूल घरों में चलते रहे. जनवरी माह में चले प्रधानमंत्री जनमन अभियान के दौरान अधिकारियों का दल ऐसे दूरस्थ जनजाति बसाहट क्षेत्रों में पहुंचा तो वहां के ग्रामीणों ने शिक्षा की बदहाल व्यवस्था का नजारा उन्हें दिखाया, जहां बीते तीन वर्ष से प्राथमिक स्कूल ग्रामीणों के घरों में चल रहे हैं. यही नहीं स्कूल के लिए आई हुई राशि खर्च हो गई, लेकिन स्कूल आज भी अधूरा पड़ा है.

कोरबा जिले के जनजाति बसाहट क्षेत्रों के विकास के लिए तमाम तरह के फंड खर्च होने के बावजूद यहां शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है. जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर कोरबा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नकिया के आश्रित गांव खम्मोन और पेंड्रीडीह में प्राथमिक स्कूल के लिए बनाया जा रहा नया भवन बीते तीन साल से तैयार नहीं हो सका है, जबकि 13 लाख रुपये की राशि खम्मोन प्राथमिक स्कूल के लिए जारी की जा चुकी है, लेकिन भवन आज भी ये अधूरा पड़ा हुआ है. वहीं यहां प्राथमिक स्कूल बुधराम कोरवा के घर में चल रहा है. 

अधिकारी गंभीरता से नहीं कर रहे काम
यही हाल पेंड्रीडीह प्राथमिक स्कूल का है, जो मोती कोरबा के घर में संचालित हो रहा है. इससे ही समझ में आता है कि जनजाति क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी उठाने वाले अधिकारी कितनी गंभीरता से काम कर रहे हैं. पंचायत सचिव अजय कुरें और तत्कालीन सरपंच के द्वारा ये निर्माण कार्य शुरु किया गया था. इस दौरान जनपद पंचायत कोरबा में कई सीईओ बदल गए. गोपाल कृष्ण मिश्रा, रुचि शार्दुल, राधेश्याम मिर्झा, विकास चौधरी यहां सीईओ रहे. इसके बावजूद 80 किमी दूर स्कूल भवन के निर्माण को देखने जरुरत नहीं समझी गई.

विकासखंड शिक्षा अधिकारी हैं संजय अग्रवाल
जनपद में पदस्थ रहे सभी सीईओ ने लंबा कार्यकाल गोपाल कृष्ण मिश्रा का माना जा रहा है. वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर संजय अग्रवाल पदस्थ हैं. कोरबा ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर संजय अग्रवाल ने बताया कि खम्मोन और पेंड्रीडीह के प्राथमिक स्कूल भवन के निर्माण एजेंसी जनपद पंचायत को बनाया गया था. भवन के निर्माण कार्य अधूरा रहने की जानकारी मिली है.

कोरबा ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ने आगे बताया कि, इसकी राशि भी निकाल ली गई है. भवन के लिए जनपद पंचायत को पत्र लिखा गया है. पेंड्रीडीह स्कूल का भवन जर्जर है, वहां कक्षाएं नहीं लग रही हैं. स्कूल भवन के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Raigarh Crime: रायगढ़ में AAP के पूर्व प्रत्याशी ने BJP नेता को मारी गोली, हालत नाजुक, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget