एक्सप्लोरर

बच्चों को गोद मे लेकर बस्तर से रायपुर तक पदयात्रा, क्या है चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की मांग?

Chhattisgarh News: कोंडागांव में चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर उग्र हो गया है. उन्होंने बनियगांव से रायपुर तक पदयात्रा शुरू की है, जिसमें दिव्यांग और महिलाएं भी शामिल हुईं.

Kondagaon News: नियमितिकरण की मांग को लेकर चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ उग्र हो गए हैं. अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने पदयात्रा के साथ अपना आंदोलन दोबारा शुरू कर दिया है. कोण्डागांव जिले के बनियगांव से पदयात्रा कर राजधानी रायपुर जा रहे कर्मचारियों के साथ दिव्यांग कर्मचारी और महिलाये भी अपने छोटे बच्चों के साथ 300 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकलीं.

दो माह पहले 1 मई से जगदलपुर से कर्मचारियों ने पदयात्रा शुरू की थी, उस वक्त अधिकारियों ने एक माह का समय मांगते हुए आश्वासन देकर पदयात्रा को बनियगांव में रुकवाया था. दो माह बीत जाने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर अब कर्मचारियों का दल राजधानी की ओर पैदल मार्च पर निकल गया, जहां वे अपनी मांगों को उच्च अधिकारियों और सीएम के सामने रखेंगे.

 जगदलपुर से पैदल निकले कर्मचारियों के साथ कोंडागांव और नारायणपुर जिले के कर्मचारी भी शामिल हुए हैं. गौरतलब है कि बस्तर जिला स्कूल, आश्रम, छात्रावास शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने इस आंदोलन को दोबारा शुरू किया है.

दोबारा शुरू की गई है आंदोलन 

चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के सदस्य आत्मानंद मौर्य ने बताया कि यह पदयात्रा बीते 1 मई को जगदलपुर से शुरू हुई थी, जिसमें अलग-अलग जिलों और गांवों से कर्मचारी शामिल होते गए. 2 अप्रैल को यह यात्रा कोंडागांव जिले के बनियागांव तक पहुंची, इस बीच  विभागीय अधिकारियों ने उनसे लगातार संपर्क कर मांगे पूरी करने का आश्वसन दिया, जिसके बाद 2 अप्रैल को पदयात्रा बनियगांव में स्थगित की गई.

आत्मानंद मौर्य ने कहा कि आश्वासन मिलने के बाद कई बार अधिकारियों से मिलने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिला, कार्रवाई कुछ नहीं हुई, जिसके बाद बीते 20 जून को एक बार फिर अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद कोई संतोषजनक जवाब नही मिलने के चलते 24 जून से बनियगांव से पुनः पदयात्रा शुरू की गई है जो रायपुर विधानसभा घेराव तक जारी रहेगी. 

इसे भी पढ़ें: रायपुर सूटकेश हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, दिल्ली एयरपोर्ट से आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget