एक्सप्लोरर

'उल्टा घड़ी' की कहानी, सूइयां चलती हैं राइट से लेफ्ट, जानें क्या है गोंड आदिवासियों की इसको लेकर मान्यता

Raipur News: सामान्य घड़ी के मुकाबले गोंड आदिवासी उल्टा घड़ी के हिसाब से अपने सारे कामकाज करते हैं. इस घड़ी से इन आदिवासियों की खास मान्यता जुड़ी है

Raipur News: हम सभी इस बात को बखूबी जानते हैं कि घड़ी की सूइयां हमेशा लेफ्ट से राइट की दिशा में घूमती हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी घड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी सूइयां राइट से लेफ्ट दिशा में घूमती हैं. इसलिए इस घड़ी को उल्टा घड़ी भी कहा जाता है. आइए जानते हैं इस उल्टा घड़ी की खासियत और इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में....

गोंड आदिवासियों का गोंडवाना समयचक्र 
दरअसल छत्तीसगढ़ में गोंड आदिवासी बड़ी संख्या में रहते हैं. इन्हीं आदिवासियों ने गोंडवाना समयचक्र बनाया है, जिसे उल्टी घड़ी कहा जाता है. यह घड़ी सामान्य घड़ी से विपरीत दिशा में घूमती है. इसको लेकर आदिवासियों की मान्यता है कि ये प्राकृतिक घड़ी है. उनका कहना है कि ब्रम्हांड में ग्रह नक्षत्र की दिशा में ही घड़ी राइट से लेफ्ट साइड घूमती है. सूर्य की परिक्रमा भी ग्रह राइट से लेफ्ट की ओर करते हैं. इसलिए आदिवासी उल्टी घड़ी यानी एंटी क्लॉक वाइज घड़ी का इस्तेमाल करते हैं. प्रकृति से जुड़े रहने के लिए इस घड़ी का निर्माण 1980 में किया गया था. 


उल्टा घड़ी' की कहानी, सूइयां चलती हैं राइट से लेफ्ट, जानें क्या है गोंड आदिवासियों की इसको लेकर मान्यता

सामान्य घड़ी के विपरीत दिशा में होते खेती किसानी के कार्य
आदिवासी ज्वाला परते ने बताया कि किसान सैकड़ों वर्षों से खेती किसानी करते आ रहे हैं. यहां खेती किसानी इसी उल्टी घड़ी के हिसाब से की जाती है. मिंजाई के लिए बेलन हो या फिर खेत की जुताई. गोंड आदिवासी उल्टी घड़ी के हिसाब से ही सारे काम करते हैं. उन्होंने कहा कि धान को चावल बनाने के लिए आज भी किसान जाता का इस्तेमाल करते हैं. जाता दो गोलाकार पत्थर से बना होता है. नीचे के हिस्से में मोटा पत्थर और ऊपर के हिस्से में थोड़ा हल्का पत्थर रखा जाता है. दोनों के बीच में एक छेद होता है जिसमें से एक डंडे को जमीन के अंदर तक गाड़ दिया जाता है जिससे जाता वहां से हिल ना पाए और पत्थर घर्षण कर सके. घर्षक की दिशा भी एंटी क्लॉक वाइज होती है. अगर सामान्य घड़ी की दिशा में जाता को घुमाया जाए तो अनाज की पिसाई नहीं हो पाएगी.

इसलिए करते है उल्टा घड़ी का इस्तेमाल
गोंड आदिवासियों का कहना है कि हमारा शरीर प्रकृति तत्वों से ही बना है जिसमें प्रकृति के पूरे संरचनात्मक तत्व समाहित हैं. शरीर में संचालित होने वाली ऊर्जा ब्रह्मांड के ग्रह नक्षत्रों की ऊर्जा से प्रभावित है. राइट से लेफ्ट की तरफ घूमने में कम ऊर्जा लगती है. इसलिए मनुष्य के सीधे हाथ में ज्यादा बल होता है.

यह घड़ी सही दिशा में जीवन जीने की सीख देती है

प्रकृति की पूजा करने वाले गोंड आदिवासियों का कहना है कि प्रकृति का चक्र जिस दिशा में चल रहा है, उस दिशा के विपरीत आदिवासी नहीं चल सकते. इस घड़ी से जीवन जीने का विधान तैयार किया गया है. यह घड़ी केवल आदिवासियों को ही नहीं सम्पूर्णं मानव जाति को सही दिशा में जीवन जीने की सीख देती है. उनका कहना है कि आज विकास की अंधी दौड़ के कारण संपूर्ण मानव जाति जानबूझकर या अनजाने में अमानवीय तरीके से ब्रह्मांड को गंभीर क्षति पहुंचा रही है. बढ़ते मानवीय सुख के साधन की लालसा और घटते प्राकृतिक संसाधनों के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh Heat Waves: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने दी भीषण लू की चेतावनी, सीएम बघेल ने अधिकारियों को बचाव करने के लिए दिए ये निर्देश

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल की सभा में मची अफरा-तफरी, इलेक्ट्रिक वायर से निकलने लगा धुंआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget