एक्सप्लोरर

Chhattisgarh BJP President: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष के नाम ने भी चौंकाया, पहली बार के विधायक को सौंपी जिम्मेदारी

Chhattisgarh BJP President: बीजेपी ने पहली बार के विधायक किरण सिंह देव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इससे पहले किरण सिंह जगदलपुर के मेयर और भाजयुमो कार्यकर्ता रह चुके हैं.

Kiran Singh Deo Chhattisgarh BJP President: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम के एलान के साथ एक बड़ा सरप्राइज़ दिया था. जनता से लेकर राजनीतिक विशेषज्ञों को भी अंदाजा नहीं था कि विष्णु देव साय का नाम सीएम पद के लिए चुना जाएगा. वहीं, राज्य के बीजेपी अध्यक्ष रहे अरुण साव को उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसी के साथ पार्टी के पास बड़ा काम था छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी का चीफ चुनना, जिसका फैसला बड़े विचार मंथन के बाद किया गया. यह कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर सबको चौंका दिया है.

भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किरण सिंह देव को सौंपी है, जो कि पहली बार के विधायक हैं. भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किरण सिंह देव को सौंपी है, जो कि पहली बार के विधायक हैं. उन्हें जगदलपुर सीट से पार्टी ने टिकट दिया जहां कांग्रेस को हराकर किरण सिंह देव ने बीजेपी के लिए जीत हासिल की. जानकारी के लिए बता दें कि बस्तर संभाग की 12 सीटों में से केवल जगदलपुर ही एक सीट है जो अनारक्षित यानी अनरिजर्व्ड है. 

नेताओं का कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव का नाम चर्चा में भी नहीं था. उन्हें मंत्रिमण्डल में जगह दी जाने वाली थी. ऐसे में उनके नाम का एलान पार्टी नेताओं के लिए भी हैरान करने वाला था. वहीं, यह बात भी बड़ी है कि करीब 20 साल बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सामान्य वर्ग का अध्यक्ष मिला है. पार्टी किसी भी वर्ग के नेता को प्रेसिडेंट बना सकती थी, लेकिन किरण सिंह देव को ही चुना गया. माना जाता है कि किरण सिंह कुशल संगठनकर्ता हैं. वैसे तो किरण सिंह देव क्षत्रीय परिवार से आते हैं लेकिन आदिवासी वर्ग में भी लोकप्रिय हैं. राजनीतिक विशेषज्ञ बताते हैं कि आदिवासियों से उन्हें सम्मान मिलता है. पहली बार की विधायकी में ही भारी मतों से जीत जाना इसी का परिणाम माना जा रहा है. 

जानें कौन हैं किरण सिंह देव?
जानकारी के लिए बता दें कि किरण देव सिंह पेशे से वकील हैं और जमींदार परिवार से आते हैं. उन्होंने साल 1985 में बीएससी से स्नातक डिग्री ली और फिर साल 1989 में एलएलबी का कोर्स पूरा किया. इसके बाद से वकालत के क्षेत्र में कदम रखा. जानकारी के अनुसार, किरण सिंह देव किसान भी हैं और खेती बाड़ी करते हैं. वहीं, उनकी पत्नी रीना सिंह देव सरकारी टीचर हैं. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Cabinet Expansion: विष्णु कैबिनेट में OBC वर्ग का दबदबा, कभी मंत्री के पीए रहे टंकराम आज मंत्री पद की लेंगे शपथ

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget