एक्सप्लोरर

Kanker: कांकेर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में BSF का एक जवान शहीद, दो दिनों के भीतर दूसरा मामला

Kanker IED Blast: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया. इससे पहले बुधवार को नारायणपुर में ऐसी ही एक घटना हुई थी.

Kanker News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) में बीएसएफ (BSF)के एक जवान के शहीद हो गए. जवान की पहचान अखिलेश राय के रूप में हुई है जो कि बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल के पद कार्यरत थे. अखिलेश राय सर्च अभियान के दौरान थाना परतापुर के अंतर्गत सड़कटोला के पास टेकरी में नक्सली द्वारा प्लांट बम की चपेट में आ गए थे. गंभीर रूप से घायल अखिलेश को साथी जवानों द्वारा पखांजूर अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया. शहीद जवान अखिलेश राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Ghazipur) जिले के निवासी थे.

दो दिनों के भीतर दूसरा मामला

दो दिनों के भीतर यह दूसरा मामला है जब नक्सलियों ने आईईडी से सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना परतापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़कटोला गांव के पास हुई जब बीएसएफ और जिला पुलिस बल की एक संयुक्त टीम गश्त कर रही थी. नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल अखिलेश राय (45) घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि उन्हें प्रारंभिक उपचार दिया गया और आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए पखांजूर रेफर किया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया.

नारायणपुर में ठीक इसी तरह हुआ था विस्फोट
अधिकारी ने बताया कि अखिलेश उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थे. उन्होंने बताया कि  बीएसएफ, जिला रिजर्व गार्ड और जिले की एक संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. वहीं, आईईडी ब्लास्ट के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात है. बता दें कि बुधवार को ही  राज्य के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों की एक टीम पर हमला किया गया था. नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान कमलेश साहू की जान चली गई थी और एक अन्य घायल हो गए थे. नारायणपुर और कांकेर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है.

ये भी पढ़ें- Vijay Sharma: पहली बार MLA निर्वाचित विजय शर्मा बने डिप्टी सीएम, जानिए बीजेपी ने क्यों दी उन्हें जिम्मेदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget