एक्सप्लोरर

Jashpur News: जशपुर में कपड़ा दुकान के नाम पर गोमांस बेचने से हंगामा, भाजयुमो ने किया जशपुर बंद का एलान

BJYM: जशपुर में कपड़ा दुकान के नाम पर गोमांस बेचने की खबर मिलने के बाद हंगामा हो गया. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जशपुर बंद का एलान किया है.

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में ओपन मार्केट में गोमांस मिलने के बाद हंगामा हो गया है. जिला मुख्यालय में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है. भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. दरअसल, एक कपड़े की दुकान की आड़ में गोमांस बिक्री की जा रही थी. जिसकी जानकारी लगने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिस दुकान में गोमांस रखा हुआ था वहां से एक महिला और दो युवकों को पकड़ा और दोनों युवकों की सरे बाजार पिटाई भी कर दी. वहीं जिस दुकान में गोमांस मिला था उस कपड़े की अस्थाई दुकान को आग के हवाले कर दिया. मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है.

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दुकान में मौजूद दो युवकों को पीटा

दरअसल, जशपुर के नियमित बाज़ार में कपड़ा, जूता, चप्पल, साग-सब्ज़ी के अलावा दैनिक ज़रूरत की सामग्री मिलती है. वहीं एक अस्थाई कपड़े की दुकान संचालित की जा रही थी. जहां गोमांस की बिक्री हो रही थी. इसकी जानकारी जब भाजयुमो कार्यकर्ताओं को लगी. तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे और दुकानदार से सवाल-जवाब किया. दुकान के अंदर गोमांस भी रखा मिला. इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दुकान में मौजूद दो युवकों को जमकर पीटा.

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. तब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोमांस बेचने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया. इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता काफी आक्रोशित थे. आरोपियों को जब तक पुलिस ने अपनी गाड़ी में बंद नहीं कर दिया तब तक उनकी पिटाई करते रहे. इधर पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर सिटी कोतवाली थाने में ले गई. वहीं दूसरी ओर जहां कपड़ा दुकान की आड़ में गोमांस बिक रहा था. उस जगह पर आगजनी कर दी गई. इस पूरे घटनाक्रम का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है.

जानें क्या कहते हैं एडिशनल एसपी?

जशपुर ज़िले की एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि ज़िला जशपुर में गौमास बेचे जाने की सूचना पर पहुंचे कुछ लोगों ने दो लोगों को गोमांस बेचते पकड़ा गया था. जिसकी सूचना पर डेली मार्केट पुलिस भी पहुंची ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. जिनके ख़िलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और तीनों से पूछताछ जारी है. इधर एएसपी ने बताया ज़िला जशपुर बंद होने की सूचना हमें सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से मिली है. जिसके लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

Ambikapur News: नोटिस देने गए पुलिसकर्मियों पर पिता-पुत्रों ने किया जानलेवा हमला, आरक्षक की हालत गंभीर

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना हुआ बदलाव? गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक करें दिल्ली से महाराष्ट्र तक तेल के लेटेस्ट रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर
छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल
नक्सलवाद का अंत, विकास की अनंत उड़ान! CM साय ने PM मोदी को सौंपा बस्तर का 'विजन 2047'
नक्सलवाद का अंत, विकास की अनंत उड़ान! CM साय ने PM मोदी को सौंपा बस्तर का 'विजन 2047'
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, कई मजदूरों के घायल होने की खबर
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, कई मजदूरों के घायल होने की खबर

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
BRO में निकली 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
BRO में निकली 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
Embed widget