एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जशपुर में महिला सरपंच की हत्या, फरवरी में प्रभावती सिदार ने जीता था चुनाव

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात के समय प्रभावती सिदार अपने घर पर अकेली थी. जब उनकी बेटी मौके पर पहुंची तो उसने मां को गंभीर रूप से घायल पाया.

Chhattisgarh Murder News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार (1 अप्रैल) को एक महिला सरपंच की उसके घर पर अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी. जशपुर पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में तुमला थाना क्षेत्र के डोंगादरहा गांव में आज दोपहर लगभग 12 बजे सरपंच प्रभावती सिदार (37) की हत्या कर दी गई.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक म​हिला सरपंच सिदार की हत्या तब की गई जब वह अपने घर पर सब्जी के बगीचे में थीं. सिदार इस वर्ष फरवरी में पंचायत चुनाव में डोंगादरहा ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में चुनी गई थीं.

घटना के समय घर पर अकेली थी सिदार 

जशपुर पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि वारदात के समय प्रभावती सिदार अपने घर पर अकेली थीं. जब उनकी बेटी वहां पहुंची तो उसने उन्हें गंभीर रूप से घायल पाया. बेटी ने शोर मचाया तब परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे. 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सिदार को कोतबा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां चिक्त्सिकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और बाद में फोरेंसिक विशेषज्ञों, श्वान दस्ते तथा साइबर सेल के दलों को भी वहां बुलाया गया. 

महिला सरपंच के चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव के निशान

पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘‘प्रभावती सिदार के चेहरे तथा गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए चोट के निशान पाए गए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकगी.’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है. थाना पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.

बताया जा रहा है कि प्रभावती सिदार के पति उत्तम सिदार पहले सरपंच रह चुके हैं. सरपंच संघ के अध्यक्ष भी थे. हाल ही में प्रभावती ने चुनाव जीतकर सरपंच का पद संभाला था. ऐसे में हत्या चुनावी रंजिश से जुड़ी हो सकती है. जशपुर एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि महिला के गले और चेहरे में चोट के निशान मिले हैं. अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है.

बता दें कि महिला सरपंच प्रभावती सिदार के पति उत्तम सिदार भी सरपंच रह चुके हैं. वह सरपंच संघ के प्रमुख भी थे. इसी साल प्रभावती ने चुनाव जीतकर सरपंच का पद संभाला था. ऐसे में महिला सरपंच की हत्या को चुनावी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget