एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: जगदलपुर सीट पर कांग्रेस दावेदारों में होड़, पार्टी पर्यवेक्षक के सामने की नारेबाजी और हंगामा

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर पार्टियों का काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. जगदलपुर सीट पर कांग्रेस को दावेदारों की फेहरिस्त मिल गई है..

Bastar News: छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी उम्मीदवारों के नाम जारी नहीं किए गए हैं. वहीं, बस्तर संभाग की एकमात्र सामान्य सीट जगदलपुर (Jagdalpur) में कांग्रेस के दावेदार अपने-अपने नाम को लेकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. तमिलनाडु के कांग्रेस महासचिव और बस्तर (Bastar) जिले के पर्यवेक्षक श्रीवेल्ला प्रसाद के सामने जगदलपुर विधानसभा सीट के अलग-अलग दावेदारों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कांग्रेस भवन में माहौल भी बिगड़ता नजर आया. 

 कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मोर्चा संभालते हुए पर्यवेक्षक के सामने दावेदारों के नाम पर लग रहे नारेबाजी को बंद करवाया. इस सीट पर कांग्रेस के दावेदारों पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा और वर्तमान विधायक रेखचंद जैन के समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन जारी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने-अपने विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक दावेदारों से फार्म भी मंगवा लिया है. जगदलपुर विधानसभा सीट पर तमिलनाडु के महासचिव को जिले के चित्रकोट, बस्तर और जगदलपुर विधानसभा सीट के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है. मंगलवार को पर्यवेक्षक श्रीवेल्ला प्रसाद जैसे ही राजीव भवन पहुंचे, दावेदारों के नाम पर जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए.

कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर कुछ नहीं बोले श्रीवेल्ला प्रसाद
शक्ति प्रदर्शन को देखते हुए शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कार्यकर्ताओं को शांत करना चाहा, लेकिन लगातार नारेबाजी के बाद कांग्रेस भवन में माहौल बिगड़ता नजर आया. काफी हंगामे के बाद समर्थकों को शांत करवाया गया. जिसके बाद पर्यवेक्षक ने बंद कमरे में दावेदारों से चर्चा भी की. पर्यवेक्षक श्रीवेल्ला प्रसाद ने कहा कि उन्हें बस्तर जिले का ऑब्जर्वर बनाया गया है. चुनाव से पहले कांग्रेस के नेताओं की और यहां के कार्यकर्ताओं की चुनाव को लेकर कैसी तैयारी है और किन-किन दावेदारों के नाम पर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी समर्थन कर रहे हैं, इन सभी की जानकारी लेने वह आए हुए हैं. हालांकि उन्होंने समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा के दम पर बीजेपी कर रही सरकार बनाने का दवा, कांग्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget