एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2025: जगदलपुर निगम में मेयर के लिए वोटिंग, कई पोलिंग बूथ पर बदले गए EVM

Jagdalpur Nagar Nigam Election 2025 Voting: जगदलपुर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी परिवार संग वोट डालने पहुंचे. मतदान के बाद कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया.

Jagdalpur Nagar Nigam Election 2025 Voting: छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह 8 बजे से 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों के लिए मतदान जारी है. पहली बार जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम से मतदान हो रहा है. कई पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने के कारण देरी से मतदान शुरू होने की खबर आई. कुछ पोलिंग बूथ पर ईवीएम को बदला भी गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी और बस्तर कलेक्टर हरीश.एस का कहना है कि ईवीएम खराब होने की शिकायत पर तुरंत ईवीएम बदला गया.

फिलहाल शहर के अलग-अलग 7 पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली थी. ईवीएम को दुरुस्त कराने के बाद मतदान प्रक्रिया को दोबारा शुरू कराया गया है. जगदलपुर नगर निगम के बीजेपी महापौर प्रत्याशी संजय पांडे और कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदु ने परिवार समेत मतदान किया. दोनों महापौर प्रत्याशियों ने मतदान के बाद अपनी-अपनी जीत का दावा किया. कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदु ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए काफी कम समय मिला. कम समय होने के बावजूद भी उन्होंने पूरे 48 वार्ड में जनसंपर्क कर पिछले 10 साल से सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई.

जगदलपुर में मेयर पद के लिए वोटिंग जारी

मलकीत ने कहा कि पिछले 1 साल से राज्य में बीजेपी की सरकार है. ऐसे में जगदलपुर की जनता का प्यार जरूर मिलेगा. उन्होंने भी माना कि जगदलपुर के 7 से अधिक पोलिंग बूथ में ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली है. मलकीत सिंह ने दावा किया कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र को देखकर जनता वोट कर रही है.

जनता 48 वार्ड में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्षदों को जिताकर निगम पहुंचाएगी. उन्होंने एक बार फिर से नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया. कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी ने जीत की उम्मीद जताई. बीजेपी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में जगदलपुर से प्रत्याशी नहीं मिल रहे थे, उसी तरह इस बार भी नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस को महापौर प्रत्याशी नहीं मिल रहा था. कांग्रेस ने मलकीत सिंह को टिकट देकर बलि का बकरा बनाया है.

कांग्रेस. बीजेपी के प्रत्याशियों ने किया दावा

संजय पांडे ने कहा कि पिछले 10 सालों से जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस की सरकार आज तक शहर को स्वच्छ और धूल मुक्त नहीं कर पाई है. यहां तक कि अमृत मिशन योजना का काम पिछले 8 साल से अधूरा पड़ा हुआ है. इन सब मुद्दों को लेकर बीजेपी चुनाव प्रचार में जनता के बीच गई और प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियो को बताया. संजय पांडे ने कहा कि इस बार जगदलपुर की जनता का जरूर साथ मिलेगा. उन्होंने भारी मतों से चुनाव जीत कर महापौर बनने का दावा किया. 

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh Local Body Election 2025: छत्तीसगढ़ में 173 नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, इतने लाख मतदाता डालेंगे वोट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget