एक्सप्लोरर

Illegal Paddy: छत्तीसगढ़ में बिचौलियों की कोशिशों पर फिरा पानी, प्रशासन ने जब्त किए 206 बोरी धान

छत्तीसगढ़ में अवैध कारोबारी और बिचौलिए समितियों में धान की खेप खपाने का मौका तलाश कर रहे हैं. सरगुजा संभाग के अम्बिकापुर और बलरामपुर जिले में छापा मारकर कुल 206 बोरी धान बरामद किए गए. 

Illegal Paddy: छत्तीसगढ़ में अवैध कारोबारी और बिचौलिए समितियों में धान की खेप खपाने का मौका तलाश कर रहे हैं. कोचीया और अवैध कारोबारियों ने धान की खेप को इकट्ठा कर रखा है. सूचना पर पिछले एक सप्ताह से प्रशासन की टीम अवैध धान को जब्त करने की लगातार कार्रवाई कर रही है. ताजा मामला सरगुजा संभाग के अम्बिकापुर और बलरामपुर जिले का है. दोनों जिलों में छापा मारकर कुल 206 बोरी धान बरामद किए गए. 

अम्बिकापुर में 86 बोरा धान जब्त
अम्बिकापुर तहसीलदार भूषण मंडावी की अगुवाई में राजस्व अमले ने दो किराना दुकानों पर छापा मारकर अवैध रूप से जमा किए 86 बोरी धान जब्त किया है. मंडावी के मुताबिक सूचना मिली थी कि अम्बिकापुर जनपद के मेण्ड्राकला गांव में एक किराना दुकान पर अवैध रूप से धान का संग्रहण कर रखा गया है. छापामारी करते हुए किराना दुकान से 40 बोरी धान जब्त किया गया. दूसरी कार्रवाई बरढोढ़ी गांव के अजित किराना स्टोर पर हुई. किराना स्टोर में अवैध रूप से भंडारित 46 बोरी धान मिलने पर जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अमले ने धान के संबध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर दोनों दुकानदार धान भंडारण का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके. 

बलरामपुर जिला प्रशासन भी सख्त
बलरामपुर जिला प्रशासन भी धान के अवैध परिवहन, संग्रहण, उपार्जन पर भी कार्रवाई कर रहा है. कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व और खाद्य विभाग ने मुखबिर से सूचना मिलने पर बीती रात 1 बजे कार्रवाई की. वाड्रफनगर के गोबरा ग्राम पंचायत की सीमा से लगे चूना पाथर में दो पिकअप पर उत्तर प्रदेश से अवैध धान छत्तीसगढड लाया जा रहा था. रामचंद्रपुर तहसीलदार ने बताया कि दोनों पिकअप वाहन यूपी 64 बीटी 0734 और यूपी 62 टी 0950 में 60-60 बोरी मतलब 120 बोरी में 48 क्विंटल धान बरामद कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और जब्त धान को सनावल थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया है. कार्रवाई के दौरान वाड्रफनगर ब्लॉक के खाद्य विभाग, मंडी विभाग और तहसीलदार रामचंद्रपुर समेत सनावल थाना पुलिस का विशेष योगदान रहा.

Ghazipur Bomb Scare: साजिश के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के होने का शक

अपनी ही संपत्ति का दस्तावेज मांगने पर पटवारी ने मांगी रिश्वत, पहुंच गया सलाखों के पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget