एक्सप्लोरर

IAS अवनीश शरण ने शेयर किए अपने मार्क्स, छात्रों से अपील- 'कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले...'

IAS Awanish Sharan: आईएएस अवनीश शरण ने छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं को पॉजिटिव संदेश देने की कोशिश की है जो परीक्षा में कम अंक ला पाए. उन्होंने बताया है कि वो खुद 10वीं में थर्ड डिविजन से पास हुए.

Chhattisgarh Board 12th And 10th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अवनीश शरण ने सोशल मीडिया पर अपनी मार्क्स शेयर किए हैं. IAS अवनीश शरण ने खासकर उन छात्र-छात्राओं को एक पॉजिटिव संदेश देने की कोशिश की है, जो इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. 

IAS अवनीश शरण ने अपनी 10वीं की परीक्षा का हर विषय का नंबर शेयर करते हुए छात्रों से गलत स्टेप न उठाने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर परीक्षा में अपनी पोजीशन बताते हुए लिखा है कि वो 10वीं की परीक्षा में खुद थर्ड डिविजन से पास हुए हैं.

IAS अवनीश शरण का छात्रों को संदेश

IAS अवनीश शरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''आज छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के 10वीं और 12वीं के परिणाम आ रहे हैं. ख़राब मार्क्स लाकर कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें.'' उन्होंने इसमें 10वीं की परीक्षा परिणाम का डिटेल्स बताया है. वो 44.5 फीसदी अंक के साथ थर्ड डिविजन से पास हुए. उन्होंने बताया है कि गणित में 100 में से 31, संस्कृत में 100 में 30, केमेस्ट्री में 50 में से 18, फिजिक्स में 50 में 21 नंबर आए हैं. उन्होंने ये भी लिखा है कि सिविल सेवा की परीक्षा में उन्हें दूसरे प्रयास में पूरे देश में 77वां स्थान मिला.

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित

बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं. अच्छे अंक से पास छात्र छात्राओं के बीच खुशी का माहौल है. दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है. छत्तीसगढ़ में साल 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में 75.61 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं. इसमें लड़कियों काफी हद तक लड़कों से आगे रही हैं. लड़कियों के नतीजे का प्रतिशत 79.35 जबकि लड़कों का प्रतिशत 71.12 रहा.

वहीं, छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी परीक्षा में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं. इस परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी है. उनकी सफलता का प्रतिशत 83.72 जबकि लड़को का प्रतिशत 76.91 रहा. घोषित किए गए नतीजों में 10वीं के टॉप-10 में 59 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है, जिसमें जशपुर की सिमरन सब्बा को प्रथम स्थान मिला. वहीं, 12वीं की टॉप-10 सूची में 20 स्टूडेंट शामिल हैं, जिसमें सरायपाली की महक अग्रवाल ने पहले नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें:

Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW का बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के कई शहरों में मारा छापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: पेट्रोल-डीजल लॉकडाउन की अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंप बंद, सरकार बोली- कोई संकट नहीं
Live: पेट्रोल-डीजल लॉकडाउन की अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंप बंद, सरकार बोली- कोई संकट नहीं
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
Chhattisgarh News: 'संविधान के खिलाफ', नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध
छत्तीसगढ़: 'संविधान के खिलाफ', नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध
Chhattisgarh News: आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित
छत्तीसगढ़: आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Travel In War Zone: आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
Embed widget