एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम बघेल के ओएसडी के घर ED ने मारा छापा, कांग्रेसियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

Chhattisgarh ED Raid: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने बड़ी कार्यवाही की है. इस बार ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और उनके करीबियों के घर छापा मारा है.

Durg News: आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का जन्मदिन है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने बड़ी कार्यवाही की है. इस बार ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और उनके करीबियों के घर छापा मारा है. ईडी ने मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर, ओएसडी आशीष वर्मा और मुख्यमंत्री के करीबी विजय भाटिया के नेहरू नगर निवास पर छापामार कार्रवाई कर रही है. और अब ईडी के इस कार्रवाई का विरोध कांग्रेस के नेता घरों के बाहर प्रदर्शन करके कर रहे हैं. 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के घर ईडी ने मारा छापा
दरअसल, सुबह ईडी की टीम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के पदुम नगर स्थित निवास पर पहुंची. ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद थे. ईडी की टीम सुबह से ओएसडी आशीष वर्मा के घर में जांच कर रही है. इस दौरान आशीष वर्मा भी घर पर मौजूद है. घर पर किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है. केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान सुरक्षा दे रहे हैं. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईडी किस मामले में आशीष वर्मा के घर पर छापा मारा है. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल मामले में ही ईडी सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा के घर जांच के लिए पहुंची है. 

कांग्रेसी नेताओं ने ईडी की इस कार्रवाई का जमकर किया विरोध प्रदर्शन
इधर जैसे ही मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा के घर ईडी के छापा मारने की जानकारी कांग्रेसी नेताओं को लगा वे आशीष वर्मा के घर के बाहर इकट्ठा होने लगे. इसके बाद धीरे-धीरे कांग्रेसी नेताओं का भीड़ बढ़ने लगी. ढोल नगाड़े बजाकर कांग्रेसी नेता ने ईडी की इस कार्यवाही का विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. कांग्रेसी घर के बाहर ईडी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ भी नारे लगाए है. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक ईडी की कार्यवाही घर में चलेगी तब तक वे घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे. 

जानिए कांग्रेसी नेताओं ने एबीपी न्यूज़ से क्या कहा
कांग्रेसी नेताओं ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि हम ईडी की इस कार्यवाही का विरोध करने आए हैं, क्योंकि यह गलत है सिर्फ छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार को यह डरा रहे हैं, क्योंकि इनको मालूम है की भूपेश की सरकार डबल आएगी, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं, इसलिए ईडी का छापा छत्तीसगढ़ के छोटे- छोटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं करा रहे हैं. भाजपा के लोगों के ऊपर क्यों नहीं ईडी का छापा नहीं करा रहे हैं. भाजपा के लोग महादेव एप से जुड़े हुए हैं उन पर क्यों करवाई नहीं हो रही है. आगे कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जब तक ईडी के लोग घर से बाहर नहीं निकलेंगे तब तक हम घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन के पहले अचानक कैंसल हुईं 20 पैसेंजर ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget