एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग में नेशनल हाईवे-53 पर बन रहे चार ओवर ब्रिज जल्द होंगे शुरू, कलेक्टर ने तय की डेडलाइन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेशनल हाईवे-53 पर चार ओवर ब्रिज बन रहे हैं. कलेक्टर ने ओवर ब्रिज को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है. कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्वक हो.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेशनल हाईवे 53 पर लगभग 4 सालों से बन रहे चार फ्लाई ओवर ब्रिज को शुरू करने के लिए डेडलाइन जा रही हो गया है. दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने एनएच के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की. साथ ही चारों ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. जिसके बाद एन एच के अधिकारियों ने कलेक्टर से कहा कि अगले साल अप्रैल तक चारों ओवरब्रिज शुरू हो जाएगा.

अप्रैल तक शुरू हो जाएंगे चारो ओवर ब्रिज

समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने एनएच के अधिकारियों से पूछा कि चारों ओवर ब्रिज कब तक शुरू हो जाएगा? जिस पर एनएच अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी में ओवरब्रिज के दाहिने ओर भी ट्रैफिक अगले साल के फरवरी महीने तक शुरू हो जाएगा. ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रैफिक अगले साल के अप्रैल महीने में पूरी तरह से शुरू हो जाएगा. पावर हाउस के ओवर ब्रिज का बांया हिस्सा अगले साल के फरवरी महीने तक और दायां हिस्सा मार्च तक पूरा हो जाएगा. चंद्रा मौर्या के पास ओवरब्रिज का बांया हिस्सा इसी महीने और दाहिना हिस्सा अगले महीने शुरू हो जाएगा. कलेक्टर ने लगातार मॉनिटरिंग कर यह काम समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्वक हो और ट्रैफिक में किसी तरह की बाधा न हो.


Durg News: दुर्ग में नेशनल हाईवे-53 पर बन रहे चार ओवर ब्रिज जल्द होंगे शुरू, कलेक्टर ने तय की डेडलाइन

Bastar News: बादल संस्था को मिली परीक्षा केंद्र की मान्यता, अब छात्र इन विषयों में कर सकते हैं डिप्लोमा कोर्स

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिया निर्देश
कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी तरह से ट्रैफिक में बाधा नहीं होनी चाहिए. जहां पर मर्जिंग प्वाइंट हैं वहां पर डामरीकरण करा दें, ताकि ट्रैफिक स्मूथ हो सके. एनएच के अधिकारियों ने बताया कि मर्जिंग पॉइंट में डामरीकरण करा दिया गया है. जहां पर तकनीकी रूप से दिक्कत है, वहां पर ही यह कार्य रोका गया है. कलेक्टर ने पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई के बारे में पूछा. अधिकारियों ने बताया कि निर्देशानुसार टिन शेड हटा दिए गए हैं. ट्रांसपोर्ट नगर में भी टिन शेड हटा दिए जाएंगे. कलेक्टर ने सुपेला, आरओबी और कुम्हारी पुल के ऊपर लाइटिंग के निर्देश भी दिए. साथ ही ब्लिंकर्स आदि का भी उपयोग करने निर्देशित किया.

ओवरब्रिज के नीचे लगाए जाएं पौधे
कलेक्टर ने ब्यूटीफिकेशन कार्य भी शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए. उन्होंने ओवरब्रिज के नीचे वाली जगह में प्लांटेशन के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पिलर्स में भी प्लांटेशन का प्रस्ताव दें. उन्होंने कहा कि अभी से प्लांटेशन का काम हो जाएगा तो ओपनिंग होते तक पौधे पर्याप्त मात्रा में बढ़ जाएंगे. एनएच अधिकारियों ने बताया कि सर्विस रोड, ड्रेन और मीडियन का काम सबसे आखिर में होगा. पहले ऊपर ओवरब्रिज का काम पूरा हो जाएगा, फिर इसके बाद इनका काम आरंभ हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget