एक्सप्लोरर

Durg Crime News: महज चिढ़ाने जैसी बात को लेकर कर दी थी डेयरी संचालक की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में छह आरोपी

Durg News: दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में डेयरी संचालक राकेश यादव की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Durg News: दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में 1 फरवरी को कैंप 2 के श्याम नगर में डेयरी संचालक राकेश यादव की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में छावनी पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि 1 फरवरी की रात छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैंप 2 श्याम नगर में चाकू से गोद-गोद कर डेयरी संचालक राकेश यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

इस मामले में छावनी पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ में पता चला है कि मृतक राकेश यादव आरोपी बेनु यादव के घर के पास आकर मोटरसाइकिल खड़ा कर बार-बार रेसकर आवाज कर रहा था और आरोपियों को चिड़ा रहा था. 

राकेश यादव की मौके पर हो गई थी मौत

इसी दरमियान घर के पास बाहर खड़े आरोपी बेनु साहू, जागेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, विकास साहू और पी कुणाल से मृतक राकेश यादव का विवाद हुआ. इस दरमियान राकेश यादव ने अपने पास रखे चाकू निकाल कर उन पर हमला करने लगा. जिससे आरोपी जितेंद्र यादव को चोट भी आई है. फिर पांचों आरोपियों ने मृतक का चाकू छीन कर चाकू और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे राकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद सारे आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे.

इन क्षेत्रों से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

छावनी पुलिस इस घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के चार आरोपियों को भिलाई से गिरफ्तार किया है और दो आरोपियों को राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.

 घटना में इस्तेमाल ये चीजें हुई बरामद 

दुर्ग सिटी एएसपी संजय ध्रुव बताया कि आरोपी और मृतक पड़ोसी हैं और आये दिन किसी न किसी बात को लेकर वाद-विवाद होता था. घटना के दिन भी किसी बात को लेकर मारपीट हुई. इस दौरान आरोपियों ने मृतक का चाकू छीनकर वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई. इस हत्याकांड में सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना में इस्तेमाल चमु, बेसबॉल और डंडा को भी जब्त किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-

रायपुर में बोले राहुल गांधी- '70 सालों में देश में क्या हुआ' पूछने वाले करते हैं किसान-मजदूरों का अपमान

Durg News: पहले ही दिन निगम आयुक्त के निरीक्षण में गायब मिले उपायुक्त सहित 29 कर्मी, अब हुई ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget