एक्सप्लोरर

Watch: दुर्ग में चोरी करने को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

पूरी वारदात रविवार देर रात को हथखोज इंदिरानगर रेलवे ट्रैक के पास हुई थी, जहां दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था. बदमाशों ने दो लोगों की हत्या कर दी थी. घटना का मुख्य कारण कबाड़ चोरी में मुखबिरी है.

Clash In Durg: दुर्ग जिले के हथखोज (Hathkhoj) इलाके में रविवार की रात हुए दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत भी हो गयी थी. आरोपियों ने लाठी डंडा फावड़ा और पत्थर से कुचल कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई थी. इस खूनी संघर्ष की वजह दो गुटों के बीच चोरी करने के इलाके का विवाद बताया जा रहा है.

पुलिस ने जारी किया वीडियो फुटेज

दरअसल पूरी वारदात रविवार देर रात को हथखोज इंदिरानगर रेलवे ट्रैक के पास हुई थी, जहां दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था. इस दौरान बदमाशों ने दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. घटना का मुख्य कारण कबाड़ चोरी और इसके व्यापार में मुखबिरी बतायी जा रही है. दो गुटो में खूनी संघर्ष और दो युवको की हत्या का लाइव वीडियो फुटेज पुलिस ने जारी किया है. हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी की गेट के सामने हुए इस कांड की पूरी रिकार्डिंग हुई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गुट के लोग युवक को किस बेरहमी से मार रहे हैं. एक युवक पर कई युवक लाठी-डंडे व फावड़े से पीटते रहे. यही नहीं अंत में उस पर पत्थर भी पटका गया. 

कबाड़ चोरी को लेकर हुई थी मारपीट

दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि अवैध रूप से कबाड़ बेचने वालों के बीच मारपीट हुई है. कबाड़ चोरी को लेकर रविवार रात को दो गुटों में मारपीट हुई. इसी मारपीट ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस दौरान मनोज चौधरी व सूरज चौधरी की मौत गई. घटना के बाद मौके पर भारी तनाव है. पुलिस ने इस घटना के 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन नाबालिगों को भी पुलिस ने कर लिया है. हत्या में उपयोग किए गए लाठी, डंडे और अन्य सारे सामान भी बरामद कर लिये गये हैं.

Chhattisgarh News: 40 नदियों के तट पर लगाये गये 46 लाख से अधिक फलदार पौधे, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget