एक्सप्लोरर

भूपेश बघेल का काफिला रोकने वालों पर होगा एक्शन, वीडियो के जरिए पुलिस करेगी पहचान

Bhupesh Baghel News: दुर्ग में भूपेश बघेल के काफिले को रोका गया. आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की की. पुलिस ने घटना का वीडियो मांगा है.

Bhupesh Baghel Convoy Blocked: छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार घटना मामले में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था, जिसके विरोध में कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा है. इस विरोध में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हिस्सा लिया था. हालांकि, प्रदर्शन में जाने के दौरान पूर्व सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. कुछ लोगों ने उनके काफिले को बीच में रोक दिया. 

दरअसल, बीते रविवार भूपेश बघेल भिलाई तीन निवास से निकल कर दुर्ग की ओर जा रहे थे. आरोप है कि इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रुकवा दिया और नारेबाजी की. इसके बाद कांग्रेस नेता बहुत देर तक जाम में अटके रहे.

वीडियो के जरिए पुलिस करेगी पहचान
सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई शिकायत के बाद अब इस मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. पुलिस ने प्लाटून कमांडर से घटना का वीडियो मांगा है. अब उन आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बदसलूकी और सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की.

भूपेश बघेल ने दी थी प्रतिक्रिया
काफिला घेरे जाने पर कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि वे सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन पर जा रहे थे जब बजरंग दल के लोगों ने रास्ते में उनके काफ़िले को घेर लिया और नारेबाज़ी की. इतना ही नहीं, गाली गलौज की और उनके सुरक्षाकर्मियों से धक्का मुक्की की. 

'सरकार ने ही लगवाई सुरक्षा में सेंध'- भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने कहा, "बिना सूचना के चक्का जाम कर रहे ये बेकाबू युवा आरोप लगा रहे थे कि भिलाई में कोई आतंकी हमला हुआ है. अगर हमला हुआ है तो कार्रवाई की मांग प्रशासन से करें. मेरी सुरक्षा में सेंध लगाकर इस तरह रोकना प्रशासन का षड्यंत्र है. सुरक्षा सरकार ने दी है और वही इसमें सेंध लगवा रही है. प्रशासन मुझे विरोध प्रदर्शन के लिए जाने से रोकना चाहता था. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का इस तरह निरंकुश होना भाजपा सरकार पर काला धब्बा है."

यह भी पढ़ें: कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर अरुण साव ने पूछा सवाल, 'राहुल गांधी इस बात का जवाब दें कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget