एक्सप्लोरर

Durg News: कोरोना संक्रमण की रोकथाम पर अपर कलेक्टर ने की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई ने सभी वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चाएं की. बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बातें रखी.

Chhattisgarh News: कोरोना संक्रमण की दर जिले में तेजी से बढ़ रही है. ऐसी स्थिति में इसके नियंत्रण को लेकर प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इन कार्यों के लिए जनभागीदारी भी बेहद आवश्यक है. पूर्व में सभी वर्गों ने मिल जुलकर सामूहिक प्रयास कर कोरोना संक्रमण की स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस बार भी सामूहिक प्रयासों से कोरोना संक्रमण के रोकथाम की दिशा में कारगर सफलता मिलने की आशा है. यह बात विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की बैठक में अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई ने कही.

उन्होंने कहा कि आज इस बैठक का आयोजन कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर किया गया है. उद्देश्य यह है कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर सभी वर्गों से फीडबैक लिये जाएं ताकि इन पर विचार विमर्श कर उपयुक्त रणनीति बनाई जा सके. अपर कलेक्टर ने सभी वर्गों के प्रतिनिधियों के सुझाव सुने और उन्हें आश्वस्त किया कि कोरोना संक्रमण को थामने को लेकर बनाई जा रही रणनीति के निर्माण में इन पर विचार किया जाएगा. बैठक में सीएमएचओ डाॅ. गंभीर सिंह ठाकुर ने कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर जानकारी दी तथा सबसे एहतियात बरतने का आग्रह किया.

चेंबर ने दिए सुझाव

चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन की कोरोना नियंत्रण को लेकर किए जा रहे प्रयासों के साथ वे खड़े हैं. जिस सेक्टर से संबंधित नियम निकाले जाएं, उससे जुड़े हुए व्यावहारिक पहलुओं पर ध्यान रखा जाए.  जैसे रेस्टोरेंट का समय अन्य दुकानों के समय से थोड़ा अलग होता है. टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाई जाए, कोविड नियंत्रण को लेकर बनाए जा रहे वॉर रूम में चेंबर के पदाधिकारियों को भी बैठकों में शामिल करें ताकि ऐसा रास्ता निकल सके जिससे ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को सुविधा हो. चेंबर ने कहा कि प्रशासन की हर संभव मदद करने के लिए चेंबर तैयार है और कोरोना नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों में सहयोग को लेकर प्रशासन के साथ खड़ा है और जागरूकता अभियान में पूरी मदद करेगा.

आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा संक्रमण के संबंध में करेंगे अधिक जागरूक

बैठक में कुछ सदस्यों ने कहा कि ओमिक्रान जैसे नए वेरिएंट के देश में होने के समाचार मिले हैं. इनके लक्षणों के संबंध में भी अधिकाधिक जानकारी हो तो लोग जागरूक रहेंगे. इस पर आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में जागरूकता के लिए तैयार प्रचारित मटेरियल के प्रसार की दिशा में आईएमए कार्य करेगा और स्वास्थ्य विभाग के साथ पूरी तरह से सहयोग करेगा.

सामाजिक संगठनों और एनजीओ ने भी रखी बात

सामाजिक संगठनों और एनजीओ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछली लहर की तरह इस बार भी वे लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं. सामाजिक संगठनों ने कोविड सेंटर भी आरंभ किये थे, केसेज बढ़ने पर वे इसे पुनः आरंभ करेंगे. एनजीओ के प्रतिनिधियों ने कहा कि मास्क नहीं लगाने पर लोगों पर फाइन करें और उसी राशि से उन्हें मास्क भी प्रदान कर दें. 

मजदूरों-किसानों के प्रतिनिधियों ने भी रखा अपना पक्ष

मजदूरों-किसानों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि लॉकडाउन जैसी स्थितियों में सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाने-खाने वाले वर्ग को होती है. ऐसी स्थिति आने की आशंका है इसलिए पहले ही पूरी तैयारी रखें. अपर कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ही होता है और इस दिशा में प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

मीडिया ने भी रखी बात

मीडिया के प्रतिनिधियों ने कहा कि कोरोना के संबंध में भ्रांतियां तेजी से फैलती हैं. स्वास्थ्य विभाग ऐसी भ्रांतियां होने पर मीडिया के माध्यम से वस्तुस्थिति को रख सकता है ताकि भ्रम की स्थिति न बनें. अपर कलेक्टर ने कहा कि किसी भी पेंडेमिक के नियंत्रण में मीडिया की अहम भूमिका होती है. हम निरंतर आई.ई.सी एक्टिविटी का प्रचार-प्रसार मीडिया के माध्यम से करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget