एक्सप्लोरर

Durg: हाइवा से टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, IPS अधिकारी के माता-पिता और नानी की मौके पर मौत

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में तीन बुजुर्गों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना के संबंध में हाइवा के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) ज़िले के ग्राम ढौर के पास में बीती रात हाइवा और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई. हादसे में कार सवार बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि लद्दाख पदस्थ आईपीएस के माता-पिता और नानी की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जामुल पुलिस ने शवों को सुपेला शास्त्री अस्पताल भेजा. मृतक स्मृति नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने हाइवा ड्राइवर करण सागर को गिरफ्तार कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. 

दरअसल भिलाई से अहिवारा रोड पर खेदामारा और जामुल के बीच मंगलवार की रात को हाईवा 07 बीई 7002 ने कार को जोरदार ठोकर मार दी. हाइवा और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर जबरदस्त थी. स्विफ्ट डिजायर कार सीजी 07 एएस 4731 भिलाई की ओर आ रही थी. इसी दौरान खेदामारा और जामुल के बीच ग्राम ढौर के पास दस चक्का हाइवा वाहन ने कार को ठोकर मार दी. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिसमें कार सवार एक पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पी वेंकट (70), पी शांति (60) और उनकी बुजुर्ग मां के रूप में हुई है. घटना के बाद से हाइवा का चालक फरार हो गया था लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है.  

आईपीएस की माता-पिता और नानी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
ट्रैफिक टीआई पी डी चंद्र ने बताया कि तीनों मृतक अपनी कार से बेरला से भिलाई लौट रहे थे. जानकारी मिल रही है कि बुजुर्ग दंपती की बेटी पीडी नित्या आईपीएस अफसर हैं. वह लेह-लद्दाख में एसएसपी पद पर पदस्थ हैं और बेटा मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं. बुजुर्ग दंपत्ति और वृद्ध महिला सभी बेरला से अपने रिश्तेदार के घर मिलने गए थे. आंवला नवमी के अवसर पर उन्हें भोज के लिए आमंत्रित किया गया था. वापस घर भिलाई आने के दौरान जामुल की ओर से आ रही हाइवा ने खेदामारा चौक पर कार को जबरदस्त ठोकर मार दी, इस घटना में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए.

ये भी पढ़ें- Bastar: शहीदी सप्ताह से पहले नक्सलियों का तांडव, मोबाइल टावर के जेनेरेटर को फूंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget